{"_id":"5f8687ee8ebc3e9ba1388d9f","slug":"hathras-rape-case-victim-news-another-48-second-video-viral-ictim-says-accused-sandeep-strangled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: एक और 48 सेकेंड का वीडियो आया सामने, बिटिया ने बताया आरोपी संदीप ने क्यों दबाया गला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: एक और 48 सेकेंड का वीडियो आया सामने, बिटिया ने बताया आरोपी संदीप ने क्यों दबाया गला?
Wed, 14 Oct 2020 10:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के साथ हुई दर्दनाक घटना को हुए करीब एक माह बीत चुका है। ऐसे में तरह-तरह के पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसे वारदात के दिन 14 सितंबर का बताया जा रहा है। इसमें बिटिया यह कह रही है कि आरोपी उससे जबर्दस्ती करना चाहता था।
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
इसका विरोध करने पर आरोपी संदीप ने उसका गला दबाया। पूरे देश को झकझोर देने वाले इस घटनाक्रम की शुरुआत 14 सितंबर को बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के बाद हुई। तब से लेकर अब तक अनेक वीडियो सामने आ चुके हैं। इसमें कई वीडियो स्टिंग आपरेशन के भी सामने आए हैं।
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया की मां का भी घटना वाले दिन का वीडियो आ चुका है, इसमें वह एक मुख्य आरोपी संदीप का ही नाम ले रही है। इसके बाद कई और वीडियो आए हैं। तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर का भी स्टिंग ऑपरेशन वायरल हो चुका है। इसमें वे आरोपियों की मदद करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वे यह भी कह रहे हैं कि पीड़िता व आरोपी संदीप में प्रेम संबंध थे। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। करीब 48 सेकेंड के इस वीडियो में बिटिया अपने साथ जबर्दस्ती न करने देने पर गला दबाने की बात कह रही है। दावा किया जा रहा है कि करीब 48 सेकेंड का यह वीडियो 14 सितंबर का ही है।
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
हाथरस के चंदपा कोतवाली इलाके के एक गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने 19 साल की युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया था। जब बिटिया के साथ दरिंदगी हुई तब वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। जीभ में चोट लगी थी, रीढ की हड्डी टूटी थी। सुबह 11 बजे उसे हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया, जहां से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। 22 सितंबर तक सामान्य तरीके से बिटिया का इलाज होता रहा, जबकि उसकी हालत काफी गंभीर थी। 23 सितंबर को बिटिया को वेंटिलेटर मिला। गंभीर हालत को देखते हुए 28 सितंबर को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।