{"_id":"5f96e53d8ebc3e5be028c93d","slug":"hathras-gang-rape-case-victim-father-big-statement-says-this-case-has-complicated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: बिटिया के पिता का बड़ा बयान, बोले-मामले ने उलझा दिया है, पता नहीं कब पूरी होगी सीबीआई की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: बिटिया के पिता का बड़ा बयान, बोले-मामले ने उलझा दिया है, पता नहीं कब पूरी होगी सीबीआई की जांच
Mon, 26 Oct 2020 08:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Oct 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के चंदपा इलाके की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की जांच जारी है। इस बीच बिटिया के पिता का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस बार मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम भी नहीं है। सभी काम-धंधे ठप पड़े हैं, इसलिए हमने अपने पशुओं को रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में दे दिया है। उनका यह भी कहना है कि इस मामले ने उनके पूरे परिवार को उलझा कर रख दिया है। अब पता नहीं सीबीआई की जांच में कितना समय लग जाए।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि बिटिया के घर से कुछ मवेशियों को उसके रिश्तेदार रविवार को ले गए थे। इस बारे में बिटिया के पिता का कहना था कि इस बार खेत सूख गया है। चारे की भी व्यवस्था नहीं है। प्रशासन ने भी हमसे यह कह दिया था कि आप अपनी दिनचर्या पहले की तरह शुरू कर लें। ऐसे में हमने पशुओं को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों का कर्ज भी हमें देना है। उन लोगों का कर्ज भी हम नहीं दे पा रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि पता नहीं सीबीआई की जांच में अभी और कितना समय लग जाए। बिटिया के भाई का कहना था कि सीबीआई ने रविवार को इस घटना को लेकर ही पूछताछ की थी। कोई नई पूछताछ नहीं की। बिटिया के भाई का यह भी कहना है कि यह हमारी जन्मभूमि है। हम इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे की 15 दिन की फुटेज रखी सुरक्षित, सीओ ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
हाथरस। बिटिया के गांव में सुरक्षा व्यवस्था अभी भी चाक-चौबंद है। हालांकि एनएच से सड़क पर आने वाले रास्ते से कुछ पुलिस बल हटा लिया गया है, लेकिन घर पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस कर्मी अभी भी तैनात हैं। सीओ सादाबाद बह्म सिंह सोमवार को फिर बिटिया के गांव पहुंचे और वहां जाकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी देखी।
हाथरस। बिटिया के गांव में सुरक्षा व्यवस्था अभी भी चाक-चौबंद है। हालांकि एनएच से सड़क पर आने वाले रास्ते से कुछ पुलिस बल हटा लिया गया है, लेकिन घर पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस कर्मी अभी भी तैनात हैं। सीओ सादाबाद बह्म सिंह सोमवार को फिर बिटिया के गांव पहुंचे और वहां जाकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी देखी।
विज्ञापन
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने वहां आगंतुक रजिस्टर भी देखा। इधर, सूत्र बताते हैं कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी प्रशासन सुरक्षित रख रहा है। अब फिर 15 दिन की फुटेज प्रशासन ने अपने पास सुरक्षित रख ली हैं।