{"_id":"5fa4ef0a8ebc3e750311452c","slug":"hathras-gang-rape-case-news-victim-father-says-we-have-raised-our-field-on-share","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: ‘इस बार तो त्योहार हमारे लिए खोटा हो गया है’ बिटिया के पिता बोले, हम अपनी बेटी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: ‘इस बार तो त्योहार हमारे लिए खोटा हो गया है’ बिटिया के पिता बोले, हम अपनी बेटी...
Fri, 06 Nov 2020 12:06 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया प्रकरण में पीड़िता के पिता का कहना है कि इस बार उन्होंने अपना खेत बंटाई पर उठा दिया है। घर के सभी लोग परेशान हैं तो ऐसे में खेतीबाड़ी क्या करते। उनका कहना है कि इस बार तो त्योहार हमारे लिए खोटा हो गया है।
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हम अपनी बेटी का गम कभी नहीं भुला पाएंगे। बिटिया के पिता ने भावुक होते हुए बताया कि इस बार हमारे यहां त्योहार की कोई तैयारी नहीं हो रही। फसल के बारे में उन्होंने बताया कि हर बार वह गेहूं की फसल करते थे, लेकिन इस बार घर के सभी लोग परेशान हैं।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में हम कैसे काम करते, इसलिए गांव के ही एक पंडित जी को हमने खेत को इस फसल के लिए बंटाई पर उठा दिया है। जो फसल होगी, उसमें से आधा-आधा हो जाएगा। राहुल गांधी द्वारा दिए गए चेक के बारे में उन्होंने कहा कि अभी इस चेक को उन्होंने बैंक में नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता जीवन के खिलाफ मुकदमे में एसटीएफ फिर पहुंची चंदपा, की छानबीन
वहीं, एसटीएफ की बरेली शाखा ने गुरुवार को चंदपा थाने पहुंचकर कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में और तथ्य जुटाए। टीम वहां काफी देर तक मौजूद रही। पूरे दिन यह भी चर्चा होती रही कि एसटीएफ की नोएडा शाखा की टीम के आने की चर्चा रही लेकिन यह टीम नहीं आई।
वहीं, एसटीएफ की बरेली शाखा ने गुरुवार को चंदपा थाने पहुंचकर कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में और तथ्य जुटाए। टीम वहां काफी देर तक मौजूद रही। पूरे दिन यह भी चर्चा होती रही कि एसटीएफ की नोएडा शाखा की टीम के आने की चर्चा रही लेकिन यह टीम नहीं आई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के साथ हुई घटना के बाद कई शासन का कहना था कि इस घटना की आड़ में प्रदेश भर में जातीय दंगा कराने की साजिश रची गई थी। इस सिलसिले में कई मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। एक मुकदमे की विवेचना एसटीएफ की नोएडा शाखा कर रही है। इसमें पीएफआई के मथुरा जेल में बंद चार सदस्य भी आरोपित हैं। वहीं दूसरा मुकदमा अलीगढ़ के कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ दर्ज है। इसमें जीवन पर भड़काऊ बयान देने का आरोप है।