फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: सीबीआई ने आरोपी संदीप के इस पड़ोसी से की पूछताछ, बिटिया के परिजन नहीं निकल रहे गांव से बाहर

Sun, 25 Oct 2020 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Oct 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras gang Rape Case News CBI interrogated this neighbor of accused Sandeep
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम शनिवार को बिटिया के गांव नहीं पहुंची, लेकिन गांव और क्षेत्र के कई लोगों को सीबीआई ने अपने शिविर कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलवाया। 

 
Hathras gang Rape Case News CBI interrogated this neighbor of accused Sandeep
सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस सिलसिले में सीबीआई की छानबीन जारी है। बिटिया के प्रकरण में शनिवार को सीबीआई की टीम गांव नहीं गई। हालांकि इससे पहले कई बार सीबीआई की टीम बिटिया के गांव और घटनास्थल पर जा चुकी है। टीम कई बार रिकॉर्ड भी खंगाल चुकी है। अब टीम ने शनिवार को अपने शिविर कार्यालय पर कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की। 
 
Hathras gang Rape Case News CBI interrogated this neighbor of accused Sandeep
सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
टीम ने गांव के उस व्यक्ति को भी बुलाया, जिसका खेत आरोपी संदीप के खेत के निकट है। इसके अलावा टीम ने गांव के एक और व्यक्ति से भी पूछताछ की। चंदपा के भी दो लोगों से टीम ने पूछताछ की। इन लोगों को पुलिस ने सुबह ही थाना चंदपा बुला लिया था और टीम के शिविर कार्यालय पर जाने के लिए कह दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras gang Rape Case News CBI interrogated this neighbor of accused Sandeep
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के गांव, घर में तैनात है पुलिस बल
बिटिया के गांव में फिर काफी पुलिस बल तैनात रहा। यही स्थिति गांव को जाने वाले रास्ते की रही। गांव की दिनचर्या सामान्य होती जा रही है। वहीं बिटिया के परिजन अभी गांव से बाहर नहीं निकल रहे। 
 
विज्ञापन
Hathras gang Rape Case News CBI interrogated this neighbor of accused Sandeep
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पिता का कहना है कि उनकी एक रिश्तेदार की हाल में ही मौत हो गई, लेकिन परिवार का कोई सदस्य यहां से नहीं जा पाया। अब अपने ही मामले में उलझे हुए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed