फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: सुरक्षा के बीच उपचार के लिए आगरा गई बिटिया की भाभी, शाम को आई वापस

Wed, 28 Oct 2020 10:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 28 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras case victims sister in law go to treatment in Agra alongwith heavy security
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा गांव में बुधवार को बिटिया की भाभी को पुलिस बल के साथ आगरा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। पहले भी इस अस्पताल में बिटिया के भाई का ऑपरेशन हुआ था। बुधवार को उपचार के बाद वह वहां से शाम को वह वापस आ गई। 


 
Hathras case victims sister in law go to treatment in Agra alongwith heavy security
जांच करते सीबीआई के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिटिया की भाभी का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार को उसे फिर इसी निजी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए जाना था। इसकी जानकारी जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हुई तो उन्होंने चंदपा स्वास्थ्य केंद्र से सरकारी एंबुलेंस मंगवाई। वहां से उनको उपचार के लिए आगरा भेजा गया। उपचार के उपरांत बिटिया की भाभी अपने घर लौट आई।

 
Hathras case victims sister in law go to treatment in Agra alongwith heavy security
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि इस मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई हर पहलू को ध्यान में रखकर इस मामले में जांच कर रही है। सीबीआई ने बिटिया के गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर को शिविर कार्यालय पर बुलाकर उनसे पूछताछ की। टीम ने स्कूल के वर्ष 2003 से 2015 तक के प्रवेश रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras case victims sister in law go to treatment in Agra alongwith heavy security
बिटिया के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि एक आरोपी की उम्र उसकी हाईस्कूल की अंकतालिका के हिसाब से 18 वर्ष से कम है। स्कूल में उसने कब दाखिला लिया, इसकी भी जांच पड़ताल सीबीआई की टीम कर रही है। वैसे यह विद्यालय वर्ष 2003 में ही गांव में संचालित हुआ है। 

 
विज्ञापन
Hathras case victims sister in law go to treatment in Agra alongwith heavy security
बिटिया के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के प्रकरण में चार आरोपी हैं। एक आरोपी के परिजनों ने सीबीआई को उसकी हाईस्कूल की अंकतालिका दी थी। इसमें उसकी आयु 18 साल से कम बताई गई थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2018 की इस अंक तालिका में उसकी आयु  दो दिसंबर 2002 लिखी है। उसने यह परीक्षा मीतई के जेएस इंटर कॉलेज से दी थी। इस कॉलेज में जाकर भी टीम ने पूछताछ की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed