फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रशासन का दावा- हिंदू रीति रिवाज से परिजनों के सामने हुआ बिटिया का अंतिम संस्कार, जारी किया वीडियो 

Wed, 30 Sep 2020 10:31 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 30 Sep 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras case latest update UP police shares video of last rites of victim amidst various allegations
बिटिया की जलती चिता - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में दरिंगों की हैवानियत का शिकार हुई बिटिया के शव के अंतिम संस्कार को लेकर जिला प्रशासन ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार परिजनों की मौजूदगी में हिंदू विधि विधान से करने का दावा किया है।  


 
Hathras case latest update UP police shares video of last rites of victim amidst various allegations
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला
रात में शव के अंतिम संस्कार के बाद विपक्षियों व परिजनों ने जिला प्रशासन पर तमाम तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। खुद को घिरता देख जिला प्रशासन ने अपनी सफाई में एक वीडियो वायरल किया है। 

 
Hathras case latest update UP police shares video of last rites of victim amidst various allegations
हाथरस कांड के चारों अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में परिजनों की मौजूदगी का जिक्र किया गया है। एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार में लकड़ी, कंडा, कपूर और चीनी आदि सामान का प्रयोग किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras case latest update UP police shares video of last rites of victim amidst various allegations
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार में बिटिया के चाचा, दादा, चचेरे भाई सहित अन्य परिजन रहे हैं। उन्होंने खुद मुखाग्नि दी है। अंतिम संस्कार में प्लास्टिक लगाने, पेट्रोल आदि लगाने की जो बातें है, वह पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
Hathras case latest update UP police shares video of last rites of victim amidst various allegations
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस पर विपक्षों और परिजनों की तरफ से तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से देर रात परिजनों की अनुमति के बिना ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया था। हालांकि पुलिस शुरू से ही इन्हें निराधार और झूठ बता रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed