{"_id":"6aabb31fa9cc6fc48309e2b1","slug":"court-issuse-notice-to-aligarh-mp-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1068819-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सांसद सतीश गौतम को एमपी-एमएलए कोर्ट का नोटिस, व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सांसद सतीश गौतम को एमपी-एमएलए कोर्ट का नोटिस, व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश
Thu, 17 Sep 2026 03:00 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:00 PM IST
सार
भ्रष्टाचार विरोधी सेना तथा राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार आरोप है कि सांसद सतीश गौतम ने 3 और 4 अक्टूबर 2023 को पंडित केशव देव गौतम को डराने-धमकाने के लिए अपने गुर्गों को भेजा था।
विज्ञापन
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने सांसद सतीश गौतम को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
लोकसभा 15 अलीगढ़ के पूर्व प्रत्याशी, भ्रष्टाचार विरोधी सेना तथा राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार आरोप है कि सांसद सतीश गौतम ने 3 और 4 अक्टूबर 2023 को पंडित केशव देव गौतम को डराने-धमकाने के लिए अपने गुर्गों को भेजा था।
विज्ञापन
इसके बाद, 2 नवंबर 2023 को सांसद के शूटरों द्वारा पंडित केशव देव गौतम के घर पर कथित तौर पर गोली चलवाई गई। इस जानलेवा हमले में पंडित केशव देव गौतम और उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे थे। इसी प्रकरण में न्यायालय ने सांसद सतीश गौतम को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 18 सितंबर 2026 को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन