फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: खिड़की से झांक रहे बालक का सिर धड़ से अलग होने के मामले में नया अपडेट, पिता ने रिपोर्ट में लिखवाई ये बात

Tue, 24 Jun 2025 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Jun 2025 12:45 PM IST
सार

हाथरस में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। बस की खिड़की से झांक रहे बालक की गर्दन कटने के मामले में मैक्स चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को बस से चचेरे भाइयों की बरात में जाते समय 11 साल के बच्चे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Hathras Accident Report filed against Max driver in case of boy peeping from bus window getting his neck cut
Hathras Accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अलीगढ़ से हाथरस के गांव मेवली जा रही बरात की बस की खिड़की से झांक रहा मासूम हादसे का शिकार हो गया। 11 वर्षीय बालक मोहम्मद अली की गर्दन मैक्स की चपेट में आकर धड़ से अलग हो गई। दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हाथरस के जंक्शन क्षेत्र में हाजीपुर रेलवे फाटक के पास हुआ था। मामले में पुलिस ने मैक्स चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। वहीं, बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 
Hathras Accident Report filed against Max driver in case of boy peeping from bus window getting his neck cut
इसी बस में था मासूम बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
दरअसल, बालक के पिता आस मोहम्मद निवासी मकदूम नगर अलीगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने रविवार देर रात यह रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता ने रिपोर्ट में कहा है कि 22 जून को उसका बेटा बस से बरात में मेवली जा रहा था। जैसे ही बरात की बस निर्माणाधीन हाजीपुर रेलवे पुल के पास पहुंची, तभी तेजी और लापरवाही से चलाते हुए मैक्स चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। 
Hathras Accident Report filed against Max driver in case of boy peeping from bus window getting his neck cut
इसी गाड़ी की चपेट में आने से बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मद अली बस से अपने दो चचेरे भाइयों की बरात में जा रहा था। इस दौरान सर्विस रोड पर बस के सामने से मैक्स आ गई। चालक ने बस को नीचे कच्चे में उतार लिया था, लेकिन बस के आगे एक पेड़ आ जाने के कारण वह रुक गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Accident Report filed against Max driver in case of boy peeping from bus window getting his neck cut
हादसे के बाद बच्चे का पिता और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैक्स चालक ने पर्याप्त जगह न होने के बाद भी बस से सटाकर मैक्स को निकालने की कोशिश की, इस दौरान खिड़की से बाहर देख रहे मोहम्मद अली की गर्दन धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर गई थी। हादसे के बाच मैक्स वाहन का चालकर फरार हो गया। घटना के बाद बरातियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
Hathras Accident Report filed against Max driver in case of boy peeping from bus window getting his neck cut
मृतक मोहम्मद अली का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी की खुशियां मातम में बदली, बरात लौटी वापस
शादी की खुशियां एक ही पल में मातम में बदल गई। घटना स्थल पर कोहराम मच गया। मां और अन्य परिजन भी बेहाल हो गए। यहां से गुजरने वाले वाहनों के पहिए भी थम गए। बच्चे की इतनी दर्दनाक मौत को देख लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिजनों ने सभी ढांढस बंधाते हुए बरात में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को वापस कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed