फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ में तैयार हुआ दुनिया का सबसे बड़ा ताला, 300 किलो से भी अधिक है वजन, देखें तस्वीरें

Thu, 18 Mar 2021 12:38 PM IST
प्राची प्रियम कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़
कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 18 Mar 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Biggest lock of the world weighing more than 300 kg now ready in Aligarh
दुनिया का सबसे बड़ा ताला और इसे बनाने वाले कारीगर - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ शहर के ज्वालापुरी में 300 किलोग्राम से अधिक वजन का ताला बनकर तैयार हो गया है। मामूली परिवर्तन के बाद इसका वजन 350 किलोग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ताला होगा। महानगर के ज्वालापुरी के गली नंबर पांच निवासी ताला कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुकमणि शर्मा ने 300 किलोग्राम के इस ताले को तैयार किया है। इसे तैयार करने में सत्यप्रकाश शर्मा के साले शिवराज शर्मा और उनके बच्चों ने भी मदद की है। शहर के रामसंस लॉक्स के राजीव कुमार के ऑर्डर पर यह ताला तैयार किया जा रहा है। छह फीट दो इंच लंबे और दो फीट साढ़े नौ इंच चौड़े इस ताले को बनाने में 65 किलोग्राम से अधिक पीतल का इस्तेमाल किया गया है। करीब एक लाख रुपये का खर्च आया है।

Biggest lock of the world weighing more than 300 kg now ready in Aligarh
दुनिया का सबसे बड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला

सत्यप्रकाश शर्मा कहते हैं कि ताला तो बनकर तैयार है, लेकिन इसे और बेहतर आकार देने के लिए कड़े बदलने का निर्णय लिया गया है। कड़े को बदलने पर इसका वजन 350 किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। रामसंस लॉक्स के राजीव कुमार कहते हैं कि 70 प्रतिशत काम हो गया है। तैयार होने के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा ताला होगा, जो वर्किंग में रहेगा। तालानगरी के लोग इसे देखकर गर्व महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि ताला तैयार होने के बाद इसे भव्य रूप से दुनिया के सामने लाया जाएगा। 



Biggest lock of the world weighing more than 300 kg now ready in Aligarh
सबसे बड़े ताले की चाबी - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान ताला बनाने में जुटे रहे रुकमणि-सत्यप्रकाश
भारी भरकम ताला बनाने में रुकमणि शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा एवं शिवराज शर्मा लॉकडाउन के समय से ही जुटे हैं। इसका आर्डर लॉकडाउन के पहले मिला था। कुछ समय के लिए व्यवधान भी आया लेकिन फिर काम में जुट गए। सत्यप्रकाश शर्मा कहते हैं कि अभी 6 लीवर का ताला तैयार हुआ है। तीन फुट चार इंच की चाबी का वजन 25 किलोग्राम से अधिक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Biggest lock of the world weighing more than 300 kg now ready in Aligarh
सत्यप्रकाश और रुक्मिणी - फोटो : अमर उजाला
सत्यप्रकाश के पिता ने भी बनाया था भारी भरकम ताला
सत्यप्रकाश शर्मा के पिता स्व. भोजराज शर्मा अपने समय के मशहूर ताला कारीगर थे। उन्होंने भी 40 किलोग्राम एवं उससे अधिक वजन के कुछ ताले बनाए थे। एक ताला कोलकाता गया था। दूसरा अलीगढ़ में है। पिता के सानिध्य में सत्यप्रकाश भी ताला बनाने लगे।
 
विज्ञापन
Biggest lock of the world weighing more than 300 kg now ready in Aligarh
ताला बनाने वाले सत्यप्रकाश का परिवार - फोटो : अमर उजाला
सांसद, विधायक, पार्षद देख चुके हैं ताले
चंद रोज पहले ज्वालापुरी में सांसद सतीश गौतम, विधायक राजकुमार सहयोगी एवं अनूप प्रधान, वार्ड 40 के पार्षद अनिल सेंगर एवं भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा आदि ताला देखने गए थे। ज्वालापुरी में इसे प्रदर्शित किया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed