फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aligarh Love Story: 'ताबीज बांध सास ने किया दामाद का दिमाग खराब, एक गले दूसरा कमर में बांधा; सब वशीकरण का खेल'

Mon, 14 Apr 2025 06:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

अमर उजाला की टीम पीड़ित लड़की के घर पहुंची और पिता से बात की। पिता ने साफ कहा कि अब अगर उसकी पत्नी सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा। 

विज्ञापन
aligarh saas damad love story update news in hindi
होने वाला सास और दामाद - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के मडराक-दादों थाना क्षेत्र की सास-दामाद के अजब प्रेम की गजब कहानी में रोज कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। इस पूरे मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। जिस रिश्ते को समाज में सम्मान और आदर के भाव से देखा जाता है, वहां इन दोनों ने इसे एक अलग ही नाम दे दिया है। फिलहाल इन दोनों के बारे में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। अब इस मामले में युवक के पिता ने महिला पर सनसनीखेज आरोप लगाएं हैं। 

aligarh saas damad love story update news in hindi
शादी का कार्ड और सास के साथ होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला

दो ताबीज लाई थी सास, एक कमर तो दूसरा गर्दन पर बांधा था
युवक के पिता ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तक उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके इस तरह गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।

aligarh saas damad love story update news in hindi
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

बेटे की करतूत से लगा इज्जत को बट्टा
पिता ने यहां तक कहा कि बेटे ने जो किया है उससे हमारी क्षेत्र व समाज में इज्जत को बट्टा लगा है। इसलिए अब निर्णय लिया है कि बेटे को घर में नहीं रखेंगे। संपत्ति से भी बेदखल करेंगे। घर से बेटा भी कुछ जेवर व नकदी लेकर गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वह वापस करा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
aligarh saas damad love story update news in hindi
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : वीडियो ग्रैब

पुलिस के निशाने पर लड़के का जीजा
मडराक पुलिस ने युवक के रुद्रपुर उत्तराखंड निवासी बहनोई, उसके पिता आदि परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया। उनमें से बहनोई पुलिस के अधिक निशाने पर है। इसके पीछे की वजह दोनों की लोकेशन शुरुआत में उत्तराखंड में मिलना है। सीओ इगलास महेश कुमार का कहना है कि अभी पूछताछ व तलाश का काम जारी है। कोई नतीजा नहीं निकला है।

विज्ञापन
aligarh saas damad love story update news in hindi
सास-दामाद और ससुर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की टीम पहुंची शातिर सास के घर
शनिवार को अमर उजाला की टीम पीड़ित लड़की के घर पहुंची और पिता से बात की। पिता ने साफ कहा कि अब अगर उसकी पत्नी सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा। अब उसे उससे कोई रिश्ता नहीं रखना। वह हमारे लिए मर गई। रहा सवाल बेटी की शादी को तो इस विषय में अब एक साल बाद विचार किया जाएगा। अब तो बस पुलिस से इतनी गुहार है कि वह दो दिन में उन्हें सामने लाकर उसका साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपये वापस करा दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed