फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ की बेमेल लव स्टोरी: अब लड़के के पिता का बड़ा खुलासा!...बेटा ले गया ये सामान; पुलिस के निशाने पर ये शख्स

Mon, 14 Apr 2025 06:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

बेटी के पिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसने पड़ोस के अपनी मौसी के बेटे से 18 वर्ष की हो चुकी बेटी के लिए रिश्ता तलाशने का जिक्र किया। उसने दादों के इस युवक के विषय में बताया। बातचीत चली तो रिश्ता बन गया। हम दोनों पति-पत्नी लड़का देखने उसके गांव गए थे।

विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Love Story News Now boy s father made a big revelation
शादी का कार्ड और सास के साथ होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की चर्चित सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी में अब युवक के पिता का बयान सामने आया है। युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके इस तरह गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।

Aligarh Saas Damad Love Story News Now boy s father made a big revelation
होने वाली सास और पीड़ित ससुर और होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला

अब नहीं रखेंगे बेटे को घर में, घर से ले गया नकदी और जेवर
पिता ने यहां तक कहा कि बेटे ने जो किया है उससे हमारी क्षेत्र व समाज में इज्जत को बट्टा लगा है। इसलिए अब निर्णय लिया है कि बेटे को घर में नहीं रखेंगे। संपत्ति से भी बेदखल करेंगे। घर से बेटा भी कुछ जेवर व नकदी लेकर गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वह वापस करा दे।

Aligarh Saas Damad Love Story News Now boy s father made a big revelation
दोनों की शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में बहनोई निशाने पर
मडराक पुलिस ने युवक के रुद्रपुर उत्तराखंड निवासी बहनोई, उसके पिता आदि परिजनों को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया। उनमें से बहनोई पुलिस के अधिक निशाने पर है। इसके पीछे की वजह दोनों की लोकेशन शुरुआत में उत्तराखंड में मिलना है। देर शाम तक पूछताछ जारी रही। सीओ इगलास महेश कुमार का कहना है कि अभी पूछताछ व तलाश का काम जारी है। कोई नतीजा नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें- UP: सिपाही ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, संबंध बनाए, खुद को घिरता देख नाम बदलकर किया निकाह; पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Love Story News Now boy s father made a big revelation
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

होने वाले दामाद ने ससुर से कहा- आपने ने तो 19 वर्ष तक उत्पीड़न किया
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की चर्चित सास और होने वाले दामाद की बेमेल लव स्टोरी में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को जब अमर उजाला की टीम उनके आवास पर पहुंची तो महिला के पति ने बताया कि रात दस बजे के आसपास उन्होंने अपने होने वाले दामाद को फोन लगाया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। मगर जब शक गहराने पर दबाव बनाया तो उसने धमकाते हुए कहा कि तुमने अपनी शादी के 19 वर्ष में अपनी पत्नी का बहुत उत्पीड़न किया है। अब भूल जाओ। वरना आपके घर को वीरान बना दूंगा। इसके बाद फोन कट गया। तब से कोई बात नहीं हुई। अब पुलिस उन्हें तलाशने में लगी है। मांग यही है कि जल्द से जल्द उनसे आमना-सामना कराकर सामान वापस करा दिया जाए।

विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Love Story News Now boy s father made a big revelation
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महिला के पति ने तोड़ी चुप्पी
होने वाले दामाद संग महिला के जाने के बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। शनिवार को खुद महिला के पति ने चुप्पी तोड़ते हुए स्वीकारा है कि उसकी पत्नी ने ही होने वाले दामाद को जिद कर मोबाइल दिलाया था। मगर वह अपनी होने वाली पत्नी से कभी कभार चंद मिनट व उसकी पत्नी से दिन-दिन भर बतियाता रहता था। शुरुआत में कुछ संदेह जरूर हुआ, मगर बात को नजरंदाज कर दिया गया। अब सभी बातें सामने आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed