फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMU Murder: शिक्षक की हत्या के दिन बंद थे 56 सीसीटीवी, ये इत्तेफाक है या कुछ और...; अब तक ये विवाद आए सामने

Sun, 28 Dec 2025 01:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Dec 2025 01:54 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शिक्षक की हत्या वाले दिन 56 सीसीटीवी बंद थे। मामले में पुलिस ने नाराजगी जताई है। एसएसपी ने कुलपति के समक्ष पक्ष रखा है। उधर, शिक्षक हत्याकांड में कई पुराने विवाद मिले है। अब दिल्ली तक सुरागों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
aligarh AMU Murder 56 CCTV cameras were switched off on day of AMU teacher murder Police expressed displeasure
शिक्षक की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में जिस दिन शिक्षक राव दानिश अली की हत्या हुई। उस दिन पूरे परिसर में लगभग 56 सीसीटीवी बंद थे। ये इत्तेफाक है या कुछ और..। इसकी जांच होगी। हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस टीमों ने ऐसे लचर सुरक्षा इंतजामों पर नाराजगी जताई है। एसएसपी ने शनिवार को कुलपति से मुलाकात कर पुलिस का पक्ष रखा है, इस पर कुलपति ने उचित समाधान का भरोसा दिलाया है।


शनिवार को एसएसपी नीरज जादौन ने एएमयू कुलपति प्रो.नईमा खातून से मुलाकात की। एसएसपी ने एएमयू परिसर के सीसीटीवी खराब होने का तथ्य रखा। कहा कि जब भी कोई बड़ी आपराधिक वारदात होती है, तो सीसीटीवी खराब होने का तर्क सामने आता है।
aligarh AMU Murder 56 CCTV cameras were switched off on day of AMU teacher murder Police expressed displeasure
रॉव दानिश अली की हत्या पर सांत्वना देते एसएसपी - फोटो : संवाद
कुछ छात्रों के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद भी एएमयू से कार्रवाई नहीं होती। प्रमुख प्रवेश द्वारों पर विशेष चेकिंग व परिसर में कुछ प्रमुख स्थानों पर आईपी सिस्टम वाले सीसीटीवी लगवाने पर चर्चा हुई, ताकि पुलिस आईपी रिमोट के जरिये इन कैमरों को अपने थाने या कंट्रोल रूम से भी देख सके।
aligarh AMU Murder 56 CCTV cameras were switched off on day of AMU teacher murder Police expressed displeasure
शिक्षक की हत्या के बाद मेडिकल पहुंचीं एएमयू वीसी नईमा खातून - फोटो : संवाद
शूटआउट का वीडियो वायरल करने की जांच होगी
एएमयू शिक्षक की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बदमाश गोली मारते दिखे हैं। इस वीडियो को भी पुलिस व एएमयू इंतजामिया के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। एक तरफ सीसीटीवी खराब थे। एक सीसीटीवी में घटनाक्रम मिला भी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया गया। इसमें साजिश की दृष्टि से पुलिस व एएमयू स्तर से जांच कराने का निर्णय लिया है। अगर एएमयू कर्मी के स्तर से यह वायरल हुआ है तो कार्रवाई भी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
aligarh AMU Murder 56 CCTV cameras were switched off on day of AMU teacher murder Police expressed displeasure
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
पुराने कैमरे सही होंगे, नए के लिए होगा सर्वे
पुलिस की आपत्ति के बाद एएमयू इंतजामिया द्वारा पुराने सीसीटीवी तत्काल सही कराने व नए लगवाने के लिए सर्वे कराने की योजना बनी है। एएमयू प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली बताते हैं कि एसएसपी व कुलपति के बीच शनिवार को बैठक हुई। इसमें तय हुआ है कि 110 से अधिक पुराने सीसीटीवी आठ से दस वर्ष पुराने हैं। इसमें कुछ की वायरिंग खराब, कुछ में फाल्ट हैं। इन्हें सही कराया जाएगा। एक टीम बनाकर स्थानों का सर्वे कराया जाएगा, जहां नए सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। सुरक्षाकर्मियों को वायरलेस देने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
aligarh AMU Murder 56 CCTV cameras were switched off on day of AMU teacher murder Police expressed displeasure
हत्या के बाद मेडिकल पर इकट्ठा भीड़ - फोटो : संवाद
शिक्षक हत्याकांड में मिले कई पुराने विवाद...दिल्ली तक सुरागों की तलाश
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली (45) की हत्या में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, मगर पुराने विवादों पर फोकस करते हुए पुलिस दिल्ली तक सुराग तलाश रही है। इसी क्रम में लोगों से अलग-अलग पूछताछ में टीमें लगी हुई हैं। अब तक एक महिला सहित करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed