फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति बना जल्लाद: शराब पार्टी में मीट देने से इनकार पर पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर भी नहीं भरा जी तो मारी गोली

Tue, 05 Jul 2022 07:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Jul 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
A husband shot his wife drunk in Aligarh s Civil Lines police station area
Woman shot in Aligarh - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस इलाके के हाथी डूबा क्षेत्र में एक महिला को पति द्वारा दोस्तों के साथ आयोजित शराब पार्टी के दौरान मीट परोसने से मना करना भारी पड़ गया। शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए घर में रखे अवैध तमंचे से उसे गोली मार दी। इसके बाद आरोपी घायल अवस्था में पत्नी को छोड़कर अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए घायल महिला को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

A husband shot his wife drunk in Aligarh s Civil Lines police station area
गोली लगने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के हाथी डूबा निवासी असलम नाम का व्यक्ति सोमवार की देर रात अपने चार-पांच दोस्तों के साथ घर की छत पर शराब पार्टी कर रहा था। वहीं घर में नीचे असलम की पत्नी नशीर मीट बना रही थी और उसका बेटा व बेटी दोनों टीवी देख रहे थे।

A husband shot his wife drunk in Aligarh s Civil Lines police station area
गोली लगने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

नशीर के बच्चों व उसके भाई ने आरोप लगाया है कि असलम ने शराब पार्टी के लिए अपनी पत्नी नशीर से मीट मांगा, लेकिन नशीर ने खाना (सालन) देने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर असलम नीचे उतर कर आया और किचन के अंदर सब्जी से भरे कुकर पर लात मारकर खाना बिखेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
A husband shot his wife drunk in Aligarh s Civil Lines police station area
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद असलम कमरे के अंदर जाकर अवैध तमंचा लेकर आया और अपनी पत्नी नशीर के साथ मारपीट करते हुए फायर कर दिया। इस दौरान एक गोली नशीर को लग गई। गोली लगते ही नशीर जमीन पर गिर पड़ी। इधर, गोली मारकर असलम अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना बच्चों के सामने हुई।

विज्ञापन
A husband shot his wife drunk in Aligarh s Civil Lines police station area
घर में वारदात के बाद सहमे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के शोर मचाने व फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। महिला को खून से लथपथ देख वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने घायल महिला को आनन-फानन उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, घायल महिला नशीर का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में जारी है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल कर आरोपी पति व उसके दोस्तों की तलाश में जुटी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed