{"_id":"5f49c9cdd2b4b113db5525c1","slug":"yogita-gautam-agra-murder-case-accused-dr-vivek-tiwari-under-supervision-of-captive-defenders-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. योगिता हत्याकांड: जेल में ऐसी बैरक रखा गया है विवेक तिवारी, जहां बंदीरक्षक रख रहे नजर, ये है खास वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. योगिता हत्याकांड: जेल में ऐसी बैरक रखा गया है विवेक तिवारी, जहां बंदीरक्षक रख रहे नजर, ये है खास वजह
Sat, 29 Aug 2020 08:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
yogita gautam murder case
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉ. योगिता गौतम की हत्या के आरोपी डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए हैं। पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। रिपोर्ट मिलते ही केस में चार्जशीट लगा दी जाएगी।
yogita gautam murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसमें 10 दिन का समय लग सकता है। इससे कोर्ट में जल्द सुनवाई शुरू हो जाएगी। दिल्ली निवासी डॉ. योगिता गौतम एसएन मेडिकल कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थीं। 18 अगस्त को उनकी नूरी गेट स्थित किराये के मकान से ले जाकर हत्या कर दी गई थी।
योगिता गौतम की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शव को गांव बमरौली में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कानपुर के किदवई नगर निवासी उरई के मेडिकल आफिसर डॉ. विवेक तिवारी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। दो दिन की रिमांड पर लेने के बाद आरोपी से हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर, डॉ. योगिता का मोबाइल और हत्या के दिन पहने गए कपड़े बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया था। सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा केस के विवेचक हैं। उन्होंने बताया कि चार्जशीट जल्द से जल्द लगाई जाएगी। सात से दस दिन में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। फोरेंसिक रिपोर्ट भी जल्द मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
जेल में बंदीरक्षकों की निगरानी में आरोपी
डॉ. योगिता की हत्या के बाद जेल जाते ही डॉ. विवेक तिवारी को अपनी करनी पर अफसोस हो रहा है। पुलिस की पूछताछ में एक ही बात कह रहा था कि अब वह जीकर क्या करेगा। इसकी जानकारी पर जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल में दाखिल होने के बाद उसको ऐसी बैरक में रखा गया है, जहां पर ज्यादा से ज्यादा बंदी हों। इसके अलावा बंदीरक्षक भी डॉ. विवेक तिवारी पर नजर रखे हुए हैं। वह खाना खा रहा है या नहीं यह भी देखा जा रहा है।