फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरेश चतुर्वेदी को हासिल है 'जल योग' में महारत, पानी की सतह पर ऐसे करते हैं योगासन

Fri, 21 Jun 2019 05:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
world yoga day 2019 haresh chaturvedi performs jal yoga in agra
जल योग करते हरेश चतुर्वेदी - फोटो : Facebook/Haresh Chaturvedi
दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। पहाड़ से लेकर जमीन तक लोगों ने योगासन किए। विश्व योग दिवस के मौके पर हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने जल योग कर सुर्खियां बटोरी हैं। वो बेहद सहजता से पानी में कई योगासन करते हैं। उन्हें जल योग करते देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। 
world yoga day 2019 haresh chaturvedi performs jal yoga in agra
जल योग करते हरेश चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह निवासी हरेश चतुर्वेदी पेशे से वकील हैं, लेकिन जल योग में उनको महारत हासिल है। उनका दावा है कि वो लगातार कई घंटों जल में कई योगासन कर सकते हैं। इस बार भी उन्होंने विश्व योग दिवस पर जल योग कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। 
world yoga day 2019 haresh chaturvedi performs jal yoga in agra
जल योग करते हरेश चतुर्वेदी - फोटो : Facebook/Haresh Chaturvedi
हरेश चतुर्वेदी ने 20 साल से पानी में योग करते आ रहे हैं। आज उन्हें जल योग में महारत हासिल है। हरेश का कहना है कि वो पानी पर कई योगासन करते हैं, जिनमें से पद्मासन, सूर्यनमस्कार, नासास्पर्शन, पार्वती आसन, उर्दपथ वज्रासन, मत्स्यासन विस्तृत हलासन आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
world yoga day 2019 haresh chaturvedi performs jal yoga in agra
जल योग करते हरेश चतुर्वेदी - फोटो : Facebook/Haresh Chaturvedi

हरेश अब तक बंगाल की हुगली नदी, गंगा नदी, यमुना, गोमती, चम्बल, ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों में भी जल योग कर चुके हैं। कुंभ के दौरान प्रयागराज में हरेश को बुलाया गया था, जहां डाक्टरों की मौजूदगी में उन्होंने जल योग किया। उन्हें कुंभ मेले की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया गया।

विज्ञापन
world yoga day 2019 haresh chaturvedi performs jal yoga in agra
जल योग करते हरेश चतुर्वेदी - फोटो : Facebook

हरेश चतुर्वेदी पानी में अपने शरीर का गजब का नियंत्रण बना लेते हैं और बिना कोई हरकत पानी की सतह पर योगासन की मु्द्रा में तैरते रहते हैं। उनका कहना है कि जल योग एक तपस्या है। इसे सीखने के लिए योग और तैरना दोनों आना बहुत जरुरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed