{"_id":"5d033d1f8ebc3e2b700757c3","slug":"world-blood-donors-day-donors-donating-in-agra-division-donating-at-amar-ujala-foundation-centres","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की पहलः विश्व रक्तदाता दिवस पर आगे आए लोग, किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की पहलः विश्व रक्तदाता दिवस पर आगे आए लोग, किया रक्तदान
Sat, 15 Jun 2019 10:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय रक्तदान करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान महादान है। आपका दिया गया रक्त किसी की जिन्दगी बचा सकता है। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आगरा मंडल में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर लगाए। शिविरों में बढ़-चढ़कर लोग रक्तदान किया। मैनपुरी में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय और प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने ने रक्तदान कर इस कड़ी को आगे बढ़ाया।
आगरा में लगाए गए शिविर में आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदाता दिवस पर फाउंडेशन ने अमर उजाला कार्यालय (26) और एसएन मेडिकल कालेज ब्लड बैंक (40) में शिविर लगाया। तेज गर्मी होने पर भी लोगों का उत्साह कम नहीं था। महिला और पुरुषों के अलावा युवा रक्तदान करने पहुंचे। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होगा। फाउंडेशन ने सभी को प्रशस्ति पत्र भी दिया। शिविर में एसएन डॉ. शशांक देव, डॉ. टीपी चौधरी, प्रमोद कुमार, दामोदर सिंह, अनवर खान, राजगुरु सरोज, सोमवती नामदेव का सहयोग रहा।
मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन के लगाए रक्तदान शिविर में पहुंचे रक्तदानदाता
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। नगरीय विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के गिरीश चंद्र यादव ने भी इस मौके पर रक्तदान किया। युवाओं में खास उत्साह देखा। मैनपुरी में 18 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लगाए शिविर में पहुंचे रक्तदानदाता
- फोटो : अमर उजाला
एटा के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद सीएमओ डा. अजय अग्रवाल ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद की महत्व तब पता चलता है जब किसी की जाती हुई जिंदगी को बचाने के काम आता है। व्यक्ति को जब भी मौका मिले रक्तदान करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। सीएमएस डा. राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में कमजोरी नहीं आती है, स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। इससे मनुष्य के शरीर की रक्त कोशिकाएं खून का संचालन होते रहने से मजबूत होती हैं। ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डा. मधुप कौशल ने कहा कि रक्त का आपूर्ति रक्तदान करने से ही होती है। इसमें सभी का योगदान सराहनीय है। रक्तदान ही महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं है। शिविर में युवाओं की ओर से 24 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान, 20 लोगों ने रक्तदान का संकल्प किया। रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। 20 लोगों ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान का संकल्प लिया। विधायक मनीष असीजा और पूर्व राज्यमंत्री विवेक अग्रवाल ने भी रक्तदान किया। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की तरफ से अमर उजाला फाउंडेशन को इस उल्लेखनीय सेवा कार्य के लिए प्रमाणपत्र और शील्ड प्रदान की है।