फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में नहीं आई सरकारी एंबुलेंस, ठेले पर बीच रास्ते में बीमार महिला ने तोड़ा दम

Mon, 13 Apr 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
woman died on handcart due to unavailability of ambulance in lockdown in mainpuri
ठेले पर महिला को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रविवार की सुबह एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके परिजनों ने 102 नंबर पर फोन किया, लेकिन सरकारी एंबुलेंस नहीं आई। परिजन उसे ठेले पर ही लिटाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। 
woman died on handcart due to unavailability of ambulance in lockdown in mainpuri
ठेले पर महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला कटरा निवासी 42 साल की गुड्डी देवी के पति लक्ष्मी राठौर और बेटा जयपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के कारण वो दोनों वहीं फंसे हैं। रविवार सुबह गुड्डी देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा के लिए 102 नंबर पर फोन किया। 
woman died on handcart due to unavailability of ambulance in lockdown in mainpuri
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार उन्होंने 102 नंबर पर समस्या बताई तो वहां से 108 पर फोन करने के लिए कह दिया गया। 108 नंबर पर फोन किया तो एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी ने कहा कि एंबुलेंस अभी नहीं आ पाएगी। गाड़ी दूर है। लॉकडाउन के कारण परिजनों को कोई निजी वाहन भी नहीं मिल रहा था। उधर, गुड्डी देवी की तबियत बिगड़ती ही जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman died on handcart due to unavailability of ambulance in lockdown in mainpuri
ठेले पर महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
परिजन बीमार गुड्डी देवी को हाथठेला पर ही लिटाकर जिला अस्पताल के लिए चल दिए। परिजन ठेला लेकर सीधे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गुड्डी की सांसें थम गई थीं। चिकित्सक ने जांच के बाद गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
woman died on handcart due to unavailability of ambulance in lockdown in mainpuri
अस्पताल में मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
गुड्डी देवी की मौत के बाद उनके साथ आईं परिवार की महिलाएं रो पड़ी। कहने लगी, क्या यही सुविधा सरकार दे रही है। कई बार फोन किया, फिर भी एंबुलेंस नहीं आई। परिजन गुड्डी के शव को लेकर घर वापस चले गए। उन्होंने जयपुर में फंसे गुड्डी के पति और बेटे को सूचना दी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed