फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: पति को जिंदा जलाकर मारने की आरोपी महिला गिरफ्तार, सोते वक्त पेट्रोल छिड़क लगाई थी आग

Thu, 11 Aug 2022 04:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for burning her husband alive in Mathura
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में पति को जिंदा जलाकर मारने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौजा मीनानगर में रहने वाले युवक चमन ने अपनी पत्नी रेखा पर आरोप लगाया था कि उसका किसी दूसरी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। सोमवार को सुबह चमन सो रहा था, तभी उसकी पत्नी रेखा ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 


 
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि बुधवार को आरोपी महिला रेखा को रेलवे स्टेशन के समीप से पकड़ लिया। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर प्रेमी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है। 

Woman arrested for burning her husband alive in Mathura
मृतक युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव मौजा मीनानगर का रहने वाला चमन (40) दिल्ली डवलपमेंट ऑथोरिटी (डीडीए) में काम करता था। वहां वह पत्नी रेखा, दो बेटी और एक बेटे के साथ कुछ समय किराए के मकान में रहा था। उसी दौरान उसकी पत्नी रेखा के एक युवक से संबंध हो गए। 
Woman arrested for burning her husband alive in Mathura
घर में जले पड़े कपड़े - फोटो : अमर उजाला
पति चमन पत्नी रेखा के प्रेम प्रसंग का विरोध करता था। इसी को लेकर घटना से एक दिन पूर्व पति-पत्नी में विवाद हुआ था। आरोप है कि इससे कुपित होकर आठ अगस्त की सुबह रेखा ने चमन पर उस समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जब वह गहरी नींद में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman arrested for burning her husband alive in Mathura
पड़ोसियों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आग से घिरे चमन को पड़ोसियों ने किसी तरह से बाहर निकाला। पहले उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चमन की मौत हो गई थी। घटना के बाद पत्नी फरार हो गई थी। 
विज्ञापन
Woman arrested for burning her husband alive in Mathura
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
दर्दनाक घटना में मृतक के भाई अमर सिंह ने आग लगाकर भाई की हत्या करने वाली अपनी भाभी रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।  पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed