फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में सूखा बीत रहा सावन, पांच वर्षों में इस बार सबसे कम बारिश, जानिए क्या है कारण

Tue, 28 Jul 2020 01:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
weather update: lowest rainfall in agra mathura last five years
ब्रज में कम हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

सावन के चारों सोमवार भोलेनाथ पर इंद्रदेव ने जलाभिषेक नहीं किया। न केवल सोमवार बल्कि पूरे सावन के महीने ही आगरा समेत पूरा ब्रज बारिश के लिए तरसता रहा। आगरा समेत सभी पड़ोसी जिलों में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई। पांच सालों में यह पहला मौका है जब सबसे कम बारिश सावन के महीने में हुई है। 27 जून को दस्तक देने के बाद से ही मानसून की चाल कमजोर रही।

weather update: lowest rainfall in agra mathura last five years
बारिश में भींगते हुए जाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

कान्हा के ब्रज में पूरा सावन सूखा बीत रहा है। अब तक चारों सोमवार सूखे निकल गए। चौथे सोमवार तो मई-जून सी तेज गर्मी ने बेहाल कर दिया। केवल आगरा और मथुरा ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 33 में से 27 जिलों में बारिश सामान्य से आधी से भी कम है। उधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। वहां 42 में से 8 जिलों में ही सामान्य से कम बारिश हुई बाकी 34 जिलों में बारिश खूब हुई। 

weather update: lowest rainfall in agra mathura last five years
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
पूरे प्रदेश में नोएडा में सबसे कम बारिश हुई है। यहां सामान्य से 91 फीसदी बारिश कम दर्ज की गई। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद है, जहां सामान्य से 69% बारिश कम है। सबसे कम बारिश में तीसरे स्थान पर मथुरा है। मथुरा में 67 प्रतिशत बारिश कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather update: lowest rainfall in agra mathura last five years
आगरा में बारिश - फोटो : अमर उजाला

जुलाई की बारिश तोड़ती थी रिकॉर्ड
पांच साल में आगरा-मथुरा में यह पहला मौका है जब मानसून के पहले महीने जुलाई में बारिश आधी से भी कम रही है। मथुरा में एक तिहाई बारिश ही हो सकी। बीते साल 2019 की जुलाई में आगरा में जहां 576.8 मिमी बारिश हुई तो 2018 की जुलाई में 453 मिमी बारिश हुई थी। 2016 में भी 535 मिमी बारिश ने आगरा और पड़ोसी जिलों को खूब भिगोया था। इस साल जुलाई के पूरे महीने में आगरा में महज 106 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई। जबकि 2 साल पहले 2018 में सिर्फ एक दिन ही 27 जुलाई को 135 मिलीमीटर बारिश से आगरा तरबतर हो गया था।

विज्ञापन
weather update: lowest rainfall in agra mathura last five years
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में सूखा बीता सावन 
 जिले बारिश कमी
आगरा 106.3 मिमी -52% 
मथुरा 70.6 मिमी -67%
एटा 109 मिमी -45% 
मैनपुरी 156 मिमी -40%
फिरोजाबाद 178 मिमी -25%
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed