फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today: ब्रज में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान की आशंका, मौसम हुआ सर्द

Mon, 16 Nov 2020 09:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा/फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा/फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: rain and hailstorm in agra mathura
आगरा में बारिश - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में पांच दिनी दीपोत्सव पर रविवार को गोवर्धन पूजा के समय मौसम ने करवट ली। पूजन के समय शाम 6:53 बजे बारिश शुरू हो गई। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज में झमाझम बारिश हुई। तीन घंटे की बारिश के दौरान तेज हवाएं चलीं। इससे धूल कण दब गए। शहरों में कई जगहों पर पानी भर गया। कई जगह देर रात भी हल्की-तेज बारिश होती रही। आगरा में रविवार रात 11 बजे तक 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

Weather Forecast Update Today in Agra News: rain and hailstorm in agra mathura
आगरा में बारिश - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे आ गया। दिवाली की सुबह सर्द रही और सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकली। दिन में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर बादलों की लुकाछिपी के कारण तापमान कम रहा। शाम को बारिश शुरू हुई तो तेज हवाओं से प्रदूषण एकदम नीचे आ गया। धूल कणों की मात्रा बारिश होने से एकाएक कम हो गई। 

Weather Forecast Update Today in Agra News: rain and hailstorm in agra mathura
आगरा में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा के बाद लोगों ने पटाखे चलाए तो उनका धुआं तेजी से उड़ता नजर आया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी और धुंध छाई रह सकती है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट बनी रहेगी, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक उछल सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: rain and hailstorm in agra mathura
आगरा में तेज हवाओं संग हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलीं। इस कारण आगरा में कई जगह बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। आवास विकास कॉलोनी, बोदला, गोकुलपुरा, मधु नगर में शाम सात से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। लोगों ने बताया कि बारिश तेज होते ही बिजली गुल हो गई। रात नौ बजे फिर से सप्लाई चालू हुई जो बारिश के साथ ही आती-जाती रही।
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: rain and hailstorm in agra mathura
मथुरा में ओले गिरे - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे। बरसाना में कई जगह बारिश के साथ ओले पड़े। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। सुरीर में भी बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। वृंदावन और मथुरा में भी बारिश से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। फिरोजाबाद में भी कमोवेश यही हाल रहा। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों ने आलू और सरसों एवं गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed