फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: बूंदों ने दिया ठंड को न्योता, जानिए चार दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Fri, 27 Nov 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast For Next Four Days Fog And Cold Wind
आगरा में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
बारिश की बूंदों ने गुरुवार सुबह ठंड को न्योता दिया तो शीत लहर चल पड़ी। आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर तक बादल छाए रहे। ढाई बजे सूरज की नींद खुली। लेकिन हल्की धूप शीत लहर से राहत नहीं दे पाई। अगले चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।
Weather Forecast For Next Four Days Fog And Cold Wind
आगरा में ठंड - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह छह बजे से आठ बजे तक बूंदाबांदी होती रही। इससे शहर से लेकर देहात तक सर्दी बढ़ गई। दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जिस वजह से बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
 
Weather Forecast For Next Four Days Fog And Cold Wind
छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दिनभर धूप नहीं निकली। दोपहर ढाई बजे कुछ देर के लिए धूप दिखी, लेकिन फिर बादल छा गए। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आर्द्रता 90 से 92 फीसदी के बीच बनी रही। सुबह दो घंटे तक बूंदाबांदी के दौरान 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast For Next Four Days Fog And Cold Wind
आगरा की सड़कों पर कोहरा - फोटो : अमर उजाला
चार दिन तक कोहरे के लिए रहें तैयार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों तक सुबह कोहरा पड़ने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा समेत कई जिलों में धुंध और कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता प्रभावित रहेगी। रविवार तक तापमान में कमी आने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक और दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक कम बना रहेगा। 
विज्ञापन
Weather Forecast For Next Four Days Fog And Cold Wind
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
शहर                                           तापमान
अलीगढ़                                        20.0 डिग्री
आगरा                                         20.1 डिग्री
बरेली                                          22.3 डिग्री
कानपुर                                        24.6 डिग्री
हरदोई                                         25 डिग्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed