{"_id":"5c57cc51bdec2273792f4011","slug":"weather-change-due-to-heavy-fog-and-cold-wave-in-agra-zone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम का 'डबल अटैक', कोहरे ने मचाया कोहराम, सर्दी ने ली छात्र सहित दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का 'डबल अटैक', कोहरे ने मचाया कोहराम, सर्दी ने ली छात्र सहित दो की जान
फरवरी में मौसम डबल अटैक कर रहा है। एक तरफ जहां घना कोहरा कहर बरपा रहा है, वहीं सर्दी का सितम अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। आगरा में रविवार को कक्षा सात के छात्र और एक महिला की ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं सोमवार की सुबह घने कोहरे की वजह से बाह क्षेत्र में दिल्ली से भिंड जा रही प्राइवेट बस बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा सवारियों घायल हो गईं। रात में यमुना एक्सप्रेसवे भी जाम हो गया। कमोवेश मौसम का यही हाल मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा-कासगंज में भी है। हांड कंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
2 of 9
ठंड से छात्र की मौत
आगरा के थाना अछनेरा के गांव सकतपुर निवासी विकास सोलंकी पुत्र ओमवीर सिंह कस्बा मिढ़ाकुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। रविवार सुबह सात बजे उसके पिता ओमवीर सिंह उसे जगाने के लिए गए। लेकिन वह नहीं उठा। विकास को लेकर आगरा के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार विकास की मौत ठंड के कारण हुई है।
3 of 9
रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते यात्री
वहीं आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रविवार को एक अज्ञात महिला यात्री का शव मिला। इंस्पेक्टर जीआरपी कृपालशंकर ने बताया कि तकरीबन 40 वर्षीय महिला का शव मिला है। संभवत: सर्दी लगने से उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले एक एक्सरे पर नंदनी देवी और पता झुमरी तलैया, झारखंड लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता महज 100 मीटर रही। ताजमहल समेत स्मारकों पर भी कड़ाके की ठंड का असर दिखाई दिया। घना कोहरा छाने और सर्द हवाओं के चलने से कंपकंपी छूटती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन बादल छाएंगे और तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 9
बस हादसा
आगरा के बाह क्षेत्र में सोमवार की सुबह घने कोहरे की वजह से दिल्ली से भिंड जा रही प्राइवेट बस बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा सवारियों घायल हो गईं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।