{"_id":"62d2e9f2cea2fe0dc4563c74","slug":"waterlogging-on-roads-and-sewer-overflow-due-to-rain-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी का हाल: बारिश में उफनाया सीवर, पांच गलियों में 15 दिनों से जलभराव, गंदे पानी से होकर जाते हैं स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी का हाल: बारिश में उफनाया सीवर, पांच गलियों में 15 दिनों से जलभराव, गंदे पानी से होकर जाते हैं स्कूली बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारिश के मौसम में ताजनगरी के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। घंटेभर की बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं। शनिवार दोपहर और शाम को हुई बारिश से शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। नाले ओवरफ्लो हुए तो जुड़ी सीवर लाइनें भी उफनाने लगीं। न्यू लॉयर्स कॉलोनी में एक फीट तक सीवर भर गया। यमुनापार टेढ़ी बगिया में 15 दिनों से नाले का गंदा पानी पांच गलियों में भरा है। क्षेत्रीय लोगों ने दो दिन में समाधान न होने पर नगर आयुक्त का पुतला फूंकने का एलान किया है।
न्यू लॉयर्स कॉलोनी के रामशंकर शर्मा ने बताया कि दो महीने से सीवर की समस्या है। मामूली बारिश में ही सीवर उफना जाता है। शनिवार शाम को सड़क पर एक फीट तक सीवर भर गया। दुर्गंध से सभी परेशान हैं। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है।
2 of 5
बारिश में सड़क पर हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी के रविकांत शर्मा, ध्रुव शर्मा ने चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर समस्या का निदान न हुआ तो नगर आयुक्त का पुतला फूंकेंगे और सड़क जाम करेंगे। मनीष शर्मा, अनिल शर्र्मा, सुनील, राम मोहन, विमल शर्मा, अनूप, रामचंद्र कुशवाहा, कृष्णा यादव, हरि सिंह परिहार ने भी रोष जताया।
3 of 5
टेढ़ी बगिया की गली में भरा गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
यमुनापार टेढ़ी बगिया क्षेत्र में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे के संयुक्त निरीक्षण के बाद भी पंप नहीं चले। इससे पांचों गलियों में गंदा पानी भरा रहा। नाई की सराय की पार्षद मिथिलेश देवी ने बताया कि नाले की दीवार ढहने से गलियों में नाले का गंदा पानी भरा है। रोग फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनिवार को तीन बार हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में शनिवार की सुबह बारिश हल्की रही। दोपहर में अचानक तेज बारिश हुई। फिर तेज चटकीली धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शाम को छह बजे के बाद फिर तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश से मौसम हुआ सुहावना
- फोटो : अमर उजाला
तीनों बार में कुल 13.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। रात में बारिश के कारण तापमान में कमी आई और लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में आसमान साफ रहेगा। दिन में उमस बढ़ेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।