आगरा में झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम और स्मार्ट सिटी की पोल खोलकर रख दी है। रविवार तड़के करीब चार बजे से गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। इसके बाद सुबह छह बजे झमाझम बारिश हुई। जल निकासी न होने के कारण बारिश के पानी से सड़कें लबालब हो गईं हैं। घरों में भी एक फीट तक पानी भर गया है। शहर के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी एक फीट तक पानी भर गया है। बारिश से जहां उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली, तो वहीं जलभराव होने से आफत हो गई है। लोगों की नींद खुली तो घरों से पानी निकालने में जुटे गए। बकरीद पर शहर में जगह-जगह जलभराव होने से नमाजियों को काफी परेशानी हुई है। मुस्लिम समाज के लोग जलभराव से गुजर कर मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। कई सड़कों पर गड्ढे होने से परेशानी और बढ़ गईं हैं।
Rain in Agra: जलभराव से ताजनगरी का बुरा हाल, सड़कें हुईं लबालब, प्राचीन शिव मंदिर और घरों में भरा पानी
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन