फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी उपचुनाव में मतदान प्रतिशत घटा, किसके लिए नुकसान, किसको होगा नफा

Tue, 06 Dec 2022 12:01 PM IST
मुकेश कुमार नीलेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
नीलेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Voting percentage decreased in Mainpuri Lok Sabha by-election 2022
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उपचुनाव में मतदान के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी नहीं निभाई। यही कारण रहा कि आम चुनाव की तुलना में उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत गिर गया। 2019 के चुनाव की अपेक्षा इस बार उप चुनाव में तीन प्रतिशत मतदान कम हुआ। मैनपुरी के मतदाताओं में इस बार मतदान को लेकर जोश कम दिखा। इस बार मतदाता प्रथम श्रेणी हासिल नहीं कर पाए। उपचुनाव में जिले में 54.37 प्रतिशत ही मतदान हुआ, जबकि 2019 में हुए आम चुनाव में मतदान का यह प्रतिशत 57.37 प्रतिशत रहा था। बात 2014 के चुनाव की करें तो उस वक्त 60.46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट करके लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाया था। 



मतदान कम होने के पीछे का कारण उपचुनाव में मतदाताओं द्वारा दिलचस्पी कम लेना रहा। मौसम खुश मिजाज होने के बाद भी मतदाता घरों से कम निकले। कुल मिलाकर प्रचार प्रसार का भी अभाव उपचुनाव में देखने को मिला। प्रशासन ने भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कोई पहल नहीं की। नतीजा रहा कि मतदान प्रतिशत औंधे मुंह गिर गया। घटे मतदान से किसको नफा (फायदा) और नुकसान होगा, यह आठ दिसंबर को पता चलेगा। 

Voting percentage decreased in Mainpuri Lok Sabha by-election 2022
कतार में खड़ीं महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में कमल खिलाने की जुगत में जुटे भाजपा नेताओं की राह मतदान के बाद और भी कठिन हो सकती है। दरअसल बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत हमेशा ही भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होता है, लेकिन इस बार मतदान प्रतिशत बजाय बढ़ने के कम हो गया है। इससे भाजपा को झटका लग सकता है। लोकसभा का क्षेत्र का अहम भाग भोगांव विधानसभा सीट पर हमेशा ही साइकिल पंचर होती रही है, लेकिन यहां भी इस बार मतदान प्रतिशत घटकर 51.20 पर आ गया है। ऐसे से भी आगे निकलना भाजपा के लिए भारी हो सकता है। 

Voting percentage decreased in Mainpuri Lok Sabha by-election 2022
महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला

कब कितना हुआ मतदान

वर्ष   -   प्रतिशत 
1952 - 40.97
1957 - 50.04
1962 -  58.55
1967  - 59.47
1971  - 39.36
1977  - 62.03
1980 -   54.24
1984 -   61.53
1989 -  54.15
1991 -  50.74
1996 -  59.49
1998 -  59.34
1999  - 52.30
2004 -  59.46
2009 -  49.67
2014  - 60.46
2019  - 57.37 
2022 - 54.37
विज्ञापन
विज्ञापन
Voting percentage decreased in Mainpuri Lok Sabha by-election 2022
मतदाता - फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक 58.27 प्रतिशत मतदान जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ। वहीं सबसे कम मतदान भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 51.20 प्रतिशत हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चली। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल के साथ ही पुलिस, पीएसी व होमगार्ड की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
Voting percentage decreased in Mainpuri Lok Sabha by-election 2022
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद थे। उनके निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इसी के तहत इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। मुकाबला सपा और भाजपा के बीच रहा। सपा ने मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को तो वहीं भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed