{"_id":"6826aff3940d84581a049024","slug":"up-weather-forecast-today-imd-report-two-died-due-to-extreme-heat-wave-hottest-city-list-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी, ताज पर दो पर्यटकों की मौत...सबसे गर्म रहा ये शहर, अभी बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी, ताज पर दो पर्यटकों की मौत...सबसे गर्म रहा ये शहर, अभी बढ़ेगा तापमान
Fri, 16 May 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 May 2025 12:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। आगरा का पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार तापमान अभी और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
UP Weather
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का आगाज हो चुका है। लगातार दो दिन तक 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान उच्चतम स्तर 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले अप्रैल माह में भी अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गर्मी के पायदान में आगरा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। अगले 48 घंटे गर्मी का सितम कम नहीं होने वाला। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि संभावना है।
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार तापमान में और वृद्धि होगी। 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी के साथ लू भी चलेगी। पूरे सप्ताह गर्मी से किसी प्रकार के राहत की उम्मीद नहीं है।

पर्यटकों के साथ आए बावर्ची की शिल्पग्राम में मौत
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के साथ आए बावर्ची की शिल्पग्राम में मौत
ताजमहल आए दो लोगों की दो दिन में जान चली गई। बृहस्पतिवार को पर्यटकों के साथ आए 63 वर्षीय बावर्ची की शिल्पग्राम में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पारा 40 डिग्री पार पहुंच चुका है। दिन में लू चल रही हैं। बुधवार को ताजमहल घूमने आए पर्यटक की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के पर्यटक 49 वर्षीय नोबादे रमेश गुणवंतराव रॉयल गेट के पास बेहोश होकर गिर पड़े थे। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को चार धाम यात्रा से पर्यटकों का समूह आया था।

ताजमहल पर पर्यटक की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्यटक समूह में 63 वर्षीय कर्नाटक निवासी अप्पाशी बागलकोट शामिल थे। वे बावर्ची का काम करते थे। पर्यटक समूह चार धाम की यात्रा के दौरान ताजमहल आए थे। एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि समूह में आए पर्यटक ताजमहल देखने के लिए चले गए। अप्पाशी को सीने में दर्द की शिकायत थी। वह ताजमहल नहीं गया। गाड़ी में शिल्पग्राम में बैठा रहा। दोपहर करीब 3 बजे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
ताजमहल गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं 5 सबसे गर्म शहर
क्रमांक शहर तापमान (अधिकतम)
1 प्रयागराज 44.4
2 हमीरपुर 44.2
3 सुल्तानपुर 43.6
3 आगरा 43.6
4 कानपुर (एयर फोर्स) 43.4
4 वाराणसी (बीएचयू) 43.4
5 फतेहगढ़ 42.8
क्रमांक शहर तापमान (अधिकतम)
1 प्रयागराज 44.4
2 हमीरपुर 44.2
3 सुल्तानपुर 43.6
3 आगरा 43.6
4 कानपुर (एयर फोर्स) 43.4
4 वाराणसी (बीएचयू) 43.4
5 फतेहगढ़ 42.8