फिरोजाबाद के एक थाने में तैनात सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सिपाही चलती बाइक पर एक महिला के साथ रोमांस करता दिखाई दे रहा है। उक्त महिला सिपाही की प्रेमिका बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में सिपाही को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात ये भी है कि ये वीडियो सिपाही की पत्नी द्वारा वायरल किया जाना बताया जा रहा है।
कुछ भी कहने से बच रहे अधिकारी
यूपी पुलिस के सिपाही का चलती बाइक पर प्रेमिका के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि संबधित थानाध्यक्ष ने कहा है कि तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। बताया ये भी गया है कि सिपाही के वैवाहिक जीवन में उथुल-पुथल चल रही है। जिसके वजह से पत्नी ने ही सिपाही पति की ये करतूत वायरल कर दी।
2 of 5
चलती बाइक पर रोमांस
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही का पत्नी से विवाद है। आठ दिन पहले विवाद हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। सिपाही के साथ बाइक पर जो महिला बैठी दिखाई दे रही है, वह आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र की रहने वाली है। वीडियो में दिख रही महिली भी शादीशुदा है।
3 of 5
चलती बाइक पर रोमांस
- फोटो : अमर उजाला
ये वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में बाइक पर बैठी युवती के साथ सिपाही रोमांस करता नजर आ रहा है। सिपाही इस तरह मशगूल नजर आ रहा है कि उसे ये भी अंदाजा नहीं है कि चलती बाइक पर ये हरकत उसे कितनी महंगी पड़ सकती है।
4 of 5
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस विभाग में सिपाही को लेकर चर्चा शुरु हो गई हैं। कहा ये भी जा रहा है कि यह वीडियो सिपाही की शादी से पहले का है। पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा है कि सिपाही की पत्नी से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। सिपाही की पत्नी ने ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
5 of 5
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
इस मामले में संबिधित थाने के थानाध्यक्ष का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो जांच कराकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।