{"_id":"68c0808ca24da9581603e031","slug":"up-floods-news-yamuna-water-level-cross-danger-level-and-water-reach-tajmaham-and-other-monuments-2025-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से तबाही की तस्वीरें: मंदिर की दीवार गिरी, मकान ढहा, बांध टूटा...टापू बने गांव, स्मारकों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से तबाही की तस्वीरें: मंदिर की दीवार गिरी, मकान ढहा, बांध टूटा...टापू बने गांव, स्मारकों में भरा पानी
Wed, 10 Sep 2025 01:03 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:03 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाके जलमग्न हैं। 100 से अधिक काॅलोनियां पानी में डूबी हुईं हैं। सड़कों से लेकर स्मारकों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बाढ़ से तबाही की तस्वीरें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में यमुना की बाढ़ से तबाही शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह फाउंड्री नगर में पानी के बहाव से मकान ढह गया। सोमवार रात बल्केश्वर में महालक्ष्मी मंदिर की दीवार ढह गई थी। मंगलवार शाम 7 बजे यमुना वॉटर वर्क्स पर खतरे के निशान से ढाई फीट ऊपर बह रही है। गोकुल बैराज से सुबह 8 बजे 1.58 लाख क्यूसेक पानी नदी में प्रवाहित किया गया है।
उफान के चलते गांव में चल रही नाव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने हालात देखे। कैलाश मंदिर पर प्रभावित लोगों से बात की। फिर बल्केश्वर स्थित आईटीआई में बने बाढ़ राहत शिविर में प्रभावित परिवारों से मिले। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वाटर वर्क्स पर यमुना का जलस्तर 501.5 फीट है। पिछले 24 घंटे में चार इंच जलस्तर बढ़ा है।
यमुना में बाढ़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाढ़ का पानी कॉलोनी, गली-मुहल्लों से लेकर खेत-खलिहानों में भरने के कारण जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि रुक गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से 37,159 क्यूसेक, ओखला बैराज से 75,662 क्यूसेक और गोकुल से 1,58479 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला के अनुसार यमुना जलस्तर स्थिर है। बचाव एवं राहत कार्यों के लिए आपदा नियंत्रण दल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ के चलते मरीज को ऐसे लाने को मजबूर ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गदपुरा में यमुना का बांध टूटा
गांव गदपुरा में ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से तैयार किया गया यमुना का बांध मंगलवार की रात को टूट गया। जिससे गांववालों में हड़कंप मच गया। बांध से सटे 8 से 9 परिवारों के घरों में यमुना का पानी भर गया। मौके पर नायब तहसीलदार हरी लाल चौधरी व किसान नेता विपिन यादव ने बुल्डोजर बुलाकर टूटे बांध को सही कराया।
गांव गदपुरा में ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से तैयार किया गया यमुना का बांध मंगलवार की रात को टूट गया। जिससे गांववालों में हड़कंप मच गया। बांध से सटे 8 से 9 परिवारों के घरों में यमुना का पानी भर गया। मौके पर नायब तहसीलदार हरी लाल चौधरी व किसान नेता विपिन यादव ने बुल्डोजर बुलाकर टूटे बांध को सही कराया।
विज्ञापन
बाढ़ के चलते गिरा मकान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव से घरों तक पानी भरने से लोग सहम गए। ग्रामीण सामान लेकर बच्चों के साथ सुरक्षित स्थान पर गए। वहीं, गांव का बांध टूटने की सूचना पर एसडीएम सुमित कुमार सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यमुना में आए उफान के चलते क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्रशासन सुरक्षित स्थान पर भेजने में लगा है।