फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 दिन बाद आहिस्ता-आहिस्ता चल पड़ी ताजनगरी, सड़कों और बाजारों में दिखा कुछ ऐसा हाल

Tue, 02 Jun 2020 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jun 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
unlock one first day agra lockdown latest updates
लॉकडाउन में ढील मिलते ही चल पड़ा शहर - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में ढील मिलते ही 70 दिन बाद सोमवार को आहिस्ता-आहिस्ता ही सही, लेकिन ताजनगरी चल पड़ी। कॉलोनियों में दुकानें खुलीं। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सड़कों पर भी जिंदगी लौट आई, वाहनों की कतारें लगीं। एहतियात के साथ खोले गए दफ्तरों में जैसे ही अफसर पहुंचे, वैसे ही फरियादियों ने दस्तक दी। अब इंतजार है राजामंडी, शाहगंज, संजय प्लेस, बेलनगंज जैसे प्रमुख बाजारों के खुलने का। इनमें अभी साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन चल रहा है।
unlock one first day agra lockdown latest updates
दुकान की सफाई करता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
घटिया आजम खां के दोपहर तकरीबन साढ़े 12 दुकानें खुलीं। व्यापारी साफ-सफाई में जुट गए। कई दुकानों पर ग्राहक आए थे। दुकानों के बाहर घेरे बनाए गए हैं ताकि सामाजिक दूरी का पालन हो सके।

चिम्मन पूड़ी चौराहा पर भी प्रतिष्ठान खुले थे। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर माल को चमकाने का काम होने लगा। चहल-पहल रही। दुकानदारों ने बताया कि आंधी-बारिश से नुकसान हुआ है। अब दुकानें खुली हैं तो बड़ी राहत है।
unlock one first day agra lockdown latest updates
दुकान की सफाई करता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
हॉस्पिटल रोड पर कपड़े से लेकर कॉस्मेटिक, फुटवियर की दुकानें खुली हुईं थीं। शोरूम के बाहर माल रखकर धुलाई की जा रही थी। दुकानदारों ने बताया कि लोग घरों से निकल रहे हैं। धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। 

शाहगंज में कोठी मीना बाजार के पास किताबों और स्टेशनरी की दुकानें खुली थीं। बाजार में कपड़े की दुकानों में सफाई कार्य चल रहा था। कपड़ों को सैनिटाइज किया जा रहा था। दुकानदारों ने सभी कर्मचारियों को बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unlock one first day agra lockdown latest updates
हरीपर्वत चौराहे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नूरी दरवाजा क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई का काम चला। पेठा बनाने के लिए कुम्हेड़ा आ चुके हैं। भट्टियां तैयार हैं। दुकानों में बारिश का पानी भरा है। उसे निकाला गया। दुकानदारों ने बताया कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

स्थिति जल्द ठीक होने की उम्मीद
पेठा कारोबारी राजीव ने बताया कि दुकानें बंद रहने से काफी नुकसान हुआ। पेठा खराब हो गया। अब फिर से काम शुरू किया है। उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति ठीक हो जाएगी। 
विज्ञापन
unlock one first day agra lockdown latest updates
सड़कों पर लौटी रौनक - फोटो : अमर उजाला
किताब विक्रेता दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि लॅाकडाउन खुला है तो बहुत राहत है। बाजारों में चहल पहल लौट रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य होगी। 

जूता कारोबारी अजीम का कहना है कि राहत की बात है कि दुकानें खुलनी तो शुरू हुई। सारी बचत खत्म हो गयी थी। माल को अलग  नुकसान पहुंच रहा था। दुकान खुलने के बाद ही ये पता चल पाया। 

आर्टिफ़िशियल ज्वेलरी कारोबारी मनीष मित्तल ने कहा कि नुकसान तो बहुत हुआ है लेकिन यह परेशानी सभी के साथ थी। अब बाजार खुले हैं तो बड़ी राहत मिली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed