{"_id":"6a894c2eb068d295140b2f49","slug":"traders-warn-of-fresh-protest-over-baroli-ahir-mandi-operations-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलुआराम मंडी विवाद: ठगा महसूस कर रहे व्यापारी, फिर आंदोलन की दी चेतावनी; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलुआराम मंडी विवाद: ठगा महसूस कर रहे व्यापारी, फिर आंदोलन की दी चेतावनी; जानें पूरा मामला
Sat, 22 Aug 2026 12:43 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:43 PM IST
सार
बरौली अहीर मंडी के संचालन को लेकर व्यापारियों और मंडी समिति के बीच विवाद फिर गहराता दिख रहा है। 14 व्यापारियों को नोटिस जारी किए जाने से आंदोलनरत व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बसई की कथित अवैध मंडी और कलुआराम में फुटकर कारोबार पर रोक लगाए बिना बरौली अहीर मंडी का संचालन संभव नहीं है। उन्होंने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कलुआराम मंडी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरौली अहीर मंडी संचालन के लिए मंडी समिति ने अपनी कार्रवाई 14 व्यापारियों को नोटिस देने तक सीमित कर दी है। इससे आंदोलनरत व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी समिति ने बरौली अहीर मंडी के संचालन शुरु कराने का आश्वासन देकर 18वें दिन व्यापारियों का धरना समाप्त कराया था। इसके बाद मंडी सचिव ने 14 व्यापारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि वह कलुआराम मंडी से हटकर बरौली अहीर मंडी में व्यापार करें। अगर वह नहीं करते हैं तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
बरौली अहीर मंडी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार का कहना है कि मंडी समिति के अधिकारियों की केवल 14 व्यापारियों को नोटिस जारी करना धरना दे रहे व्यापारियों के साथ छलावा है। बसई की अवैध मंडी और कलुआराम में फुटकर व्यापार पर रोक नहीं लगेगी तब तक बरौली अहीर मंडी चल नहीं सकती है। सचिव मंडी समिति अजय प्रताप ने बताया कि बरौली अहीर मंडी के संचालन के पूरे प्रयास किए जा रहे है। 14 व्यापारी को नोटिस जारी कर वहां बैठने को कहा है।