फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन-एयरपोर्ट शुरू तो ताजमहल भी खोलिए, मेयर ने केंद्र सरकार से की मांग

Tue, 02 Jun 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mayor Naveen Jain Demands Unlock TajMahal And Other Monuments
ताजमहल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मार्च के पहले सप्ताह में ही स्मारकों को बंद करने की मांग करने वाले मेयर नवीन जैन ने अब ताजमहल समेत सभी स्मारकों को फिर से खोलने की मांग भारत सरकार से की है।

 
Mayor Naveen Jain Demands Unlock TajMahal And Other Monuments
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी - फोटो : मनीष शर्मा
मेयर नवीन जैन ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि 75 दिनों से सभी स्मारक बंद हैं। इस वजह से होटल, रेस्टोरेंट, एंपोरियम, गाइड, फोटोग्राफर समेत अकेले आगरा के ही चार लाख से ज्यादा लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हुआ है। 
 
Mayor Naveen Jain Demands Unlock TajMahal And Other Monuments
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
अब जबकि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन खोलकर ट्रेनों और विमान सेवा को शुरू करा दिया गया है तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए ताजमहल समेत देशभर के सभी स्मारकों को भी खोला जाना चाहिए। राजस्थान सरकार पहले ही स्मारकों को खोल चुकी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mayor Naveen Jain Demands Unlock TajMahal And Other Monuments
आगरा किला पर बंदी का नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला
बता दें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित ताजमहल समेत सभी स्मारक लॉकडाउन से पहले 17 मार्च से ही बंद हैं। लॉकडाउन के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसमें स्मारकों का कहीं जिक्र ही नहीं है। 
विज्ञापन
Mayor Naveen Jain Demands Unlock TajMahal And Other Monuments
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेयर नवीन जैन का कहना है कि जिस तरह से ट्रेनों में सभी बचाव के उपाय अपनाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ठीक वैसे ही स्मारकों को खोल दिया जाए। इससे पर्यटन उद्योग की मुश्किलें कम होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed