फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpiuri: दीवार तोड़ता हुआ घर में घुसा ट्रॉला, रिटायर्ड दरोगा समेत चार की मौत, 4 घंटे तक मलबे में दबे रहे लोग

Tue, 16 Aug 2022 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable trolley laden with bars entered house four including retired sub-inspector died in Mainpiuri
मैनपुरी हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की तहसील कुरावली में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के ग्राम खिरिया पीपर के सामने तेज रफ्तार से जा रहा लोहे की सरिया से लदा ट्रॉला अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बने एक मकान के पिलर को तोड़ता हुआ दूसरे मकान में घुस गया, जिससे मकान के मलबे में दबकर ट्रक के चालक परिचालक सहित मकान में सो रहे दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉला में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिसकर्मियों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए जेसीबी की मदद से रात में ही 4 घंटे रेस्क्यू कर मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Uncontrollable trolley laden with bars entered house four including retired sub-inspector died in Mainpiuri
मकान में घुसा ट्रॉला - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे ग्राम खिरिया पीपर के सामने हाईवे पर दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार से सरियों से लदा जा रहा ट्रॉला अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बने प्रमोद कुमार पुत्र सुखराम के मकान के बने पिलर को तोड़ता हुआ सेवानिवृत पुलिसकर्मी विश्राम सिंह पुत्र अंगद सिंह के मकान में जा घुसा, जिससे पुलिस कर्मी का मकान ढह गया।
 
Uncontrollable trolley laden with bars entered house four including retired sub-inspector died in Mainpiuri
पुलिस पहुंची मौके पर - फोटो : अमर उजाला
मकान के मलबे में ट्रॉला चालक कविंद्र पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना बिशुनगढ़, जनपद कन्नौज परिचालक अंकित पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम कुंदरकोट, थाना रामपुरा अहिरवा, औरैया सहित चारपाई पर सो रहे रिटायर्ड 61 वर्षीय पुलिसकर्मी विश्राम सिंह पुत्र अंगद सिंह तथा उनकी 55 वर्षीय पत्नी विनोदा देवी पत्नी अंगद सिंह निवासी ग्राम खिरिया पीपर सहित ट्रॉला में बैठे मुनेश कुमार पुत्र शेर सिंह, राम नारायन पुत्र प्रेमचंद्र, संजीव पुत्र सामंत सिंह, देवेंद्र पुत्र गंगा सिंह, अखिलेश पुत्र राजेश कुमार निवासीगण ग्राम रुद्रपुर,विशुनगढ़ कन्नौज, सुनील कुमार पुत्र भवर सिंह निवासी भोजपुर विशुनगढ़ कन्नौज दब गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uncontrollable trolley laden with bars entered house four including retired sub-inspector died in Mainpiuri
मौके पर पहुंचे एसपी - फोटो : अमर उजाला
मलबे में दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर रात में ही मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस कप्तान कमलेश दीक्षित, एडीएम,एसडीएम युगांतर त्रिपाठी,सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर भोलू सिंह भाटी तथा पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे घायल मुनेश कुमार, रामनारायन, संजीव कुमार, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Uncontrollable trolley laden with bars entered house four including retired sub-inspector died in Mainpiuri
मौके पर पहुंचे एसपी - फोटो : अमर उजाला
मकान के मलबे में दबे शवों को निकालने के लिये प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रात में ही जेसीबी बुलाकर लगभग 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद ट्रॉला चालक कविंद्र, परिचालक अंकित सहित रिटायर्ड पुलिसकर्मी विश्राम सिंह तथा उसकी पत्नी विनोदा देवी के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed