फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Etah: भतीजे को हुआ मां की उम्र की चाची से प्यार, तकिए से दबाया मुंह, फिर दिया करंट, दिल दहला देगी ये वारदात

Thu, 20 Oct 2022 07:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
Uncle murdered nephew after unrequited love with aunt in Etah
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्ते की चाची से प्यार करने युवक को महंगा पड़ गया। एकतरफा प्यार में युवक की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई। पहले हाथ-पैर बांधकर मुंह तकिए से दबाया, फिर बिजली का करंट लगाकर उसे मार दिया। 

ये है मामला 

अलीगंज के के मोहल्ला रामप्रसाद निवासी हिमांशु (23) का शव 15 अक्तूबर की सुबह राजा का रामपुर क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि हिमांशु के रिश्ते के दो चाचा और चाची हैं। पुलिस के अनुसार चाची से प्यार होने की उन्हें जानकारी हो गई थी, जिसके बाद उसकी हत्या करने की योजना बनाई गई। 

ये भी पढ़ें - सात साल के बेटे की हत्या: गला घोंटते हुए नहीं कांपे पिता के हाथ, पुलिस ने खोला खौफनाक वारदात का राज
 
Uncle murdered nephew after unrequited love with aunt in Etah
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने परिवार के ही रिश्ते के दो चाचा सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक आरोपी को बुधवार की शाम कायमगंज रोड तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। 
Uncle murdered nephew after unrequited love with aunt in Etah
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने घटना को कबूल किया। बताया मृतक का आरोपी के घर आना-जाना था, उसकी पत्नी से हंसी-मजाक करता था और मन ही मन पसंद करने लगा था। उसको साथ रखने के लिए दबाव डालने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uncle murdered nephew after unrequited love with aunt in Etah
आरोपी चाचा - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी महिला के देवर को और बाद में उसके पति को भी हो गई। योजना के तहत 14 अक्तूबर की रात को महिला से फोन कराकर हिमांशु को बुलवाया गया। महिला सहित उसके देवर व पति ने उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह तकिए से दबाया। बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
Uncle murdered nephew after unrequited love with aunt in Etah
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अल्टो कार में शव रखकर वह राजा के रामपुर थाना क्षेत्र में फेंक आए। बताया कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि महिला सहित उसका देवर फरार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed