फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसी स्मार्ट सिटी?: सड़क पर बह रहा सीवर, घरों में कैद लोग, बच्चों का छूटा स्कूल; मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर

Mon, 14 Sep 2026 10:26 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 10:26 AM IST
सार

आगरा स्मार्ट सिटी की एक चाैंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। सड़क से लेकर घरों तक सीवर का पानी पहुंच गया है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। परेशान लोगों ने मकान बेचने के लिए पोस्टर तक लगा दिए हैं।

विज्ञापन
Troubled by overflowing sewers and drains residents put up House for Sale posters in agra
सड़क पर गंदा पानी और मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में नगर निगम की लापरवाही के कारण वार्ड 77 स्थित शहीद नगर के टैगोर नगर और भगत सिंह चौराहे के पास चोक नाला और सीवर उफनने से नारकीय हालत हो गए हैं। गंदा व बदबूदार पानी रास्तों, पार्क, लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया है। इसके विरोध में रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए हैं।


 
Troubled by overflowing sewers and drains residents put up House for Sale posters in agra
मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीनों से क्षेत्र के नाले और सीवर लाइन पूरी तरह चोक पड़े हैं, जलभराव हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना बंद है, वहीं रास्तों पर जमा सीवर के पानी से लोग मंदिर और मस्जिद तक नहीं जा पा रहे हैं। क्षेत्रीय महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा इस नरक में रहने से अच्छा हम किराए पर कहीं दूर रह लेंगे।

 
Troubled by overflowing sewers and drains residents put up House for Sale posters in agra
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जा नदीम बेग, विजय अग्रवाल, मोहम्मद खली और अनीस खान ने बताया कि सीवर के मैनहोल टूटे पड़े हैं और गंदा पानी लगातार उफान मार रहा है। बार-बार गुहार के बाद भी नाले की सफाई नहीं कराई गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Troubled by overflowing sewers and drains residents put up House for Sale posters in agra
घरों पर लगे पोस्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं दिलशाद बानो, नजमा, गुड्डो, जुबैदा, राहिल और गुड़िया ने बताया कि कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि यदि समस्या का तत्काल स्थायी निस्तारण नहीं किया गया तो नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Troubled by overflowing sewers and drains residents put up House for Sale posters in agra
सड़क पर बह रहा सीवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहीद नगर में लोगों की समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण कराया जाएगा। जो दिक्कतें लोग बताएंगे, उन्हें दूर कराएंगे। - शिशिर कुमार, अपर नगर आयुक्त

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed