फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिकटॉक गर्ल रिक को फॉलोअर्स छूटने का 'अफसोस', सरकार से स्वदेशी एप बनाने की मांग

Wed, 01 Jul 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Jul 2020 12:07 AM IST
सार

फिरोजाबाद की रिक टिकटॉक गर्ल से मशहूर हैं शहर में
 

विज्ञापन
Tiktolk Girl Ric Demand Government Made Indian App
टिकटॉक गर्ल रिक - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन, कॉमेडी और भावनात्मक वीडियो में अलग-अलग अंदाज में दिखने वाली फिरोजाबाद की टिकटॉक गर्ल रिक को भारत में इस एप के बैन होने से तगड़ा झटका लगा है। भारत-सीमा विवाद के चक्कर में रिक से टिकटॉक छूट गया। चीनी एप टिकटॉक पर रिक के वीडियो का इंतजार और उसे लाइक करने वाले देश, दुनिया के 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स छूट गए। टिकटॉक गर्ल रिक ने भारत सरकार से नए एप को चालू कराने की मांग की है।
Tiktolk Girl Ric Demand Government Made Indian App
टिकटॉक गर्ल रिक - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद की छपैटी निवासी रिक ने कक्षा दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। वह पहले चीनी एप लाइक पर अपने तरह-तरह के वीडियो बनाती थीं। उनके लाइक एप पर 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इसके बाद आठ माह पूर्व रिक ने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 
Tiktolk Girl Ric Demand Government Made Indian App
टिकटॉक गर्ल रिक - फोटो : अमर उजाला
वह कॉमेडी वीडियो, गाने और अन्य प्रकार के वीडियो बनाकर टिकटॉक पर शेयर करती थीं। लोगों को भी रिक के वीडियो खूब पसंद आते थे। टिकटॉक पर रिक के आठ माह में 15 हजार फॉलोअर्स हो गए थे। फिरोजाबाद के साथ देश और विदेश के लोग भी रिक के वीडियो को पसंद करने लगे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiktolk Girl Ric Demand Government Made Indian App
टिकटॉक गर्ल रिक - फोटो : अमर उजाला
रिक ने बताया कि वह अपने फॉलोअर्स के लिए 10 वीडियो प्रतिदिन बनाती थीं। रिक ने बताया कि टिकटॉक पर अब तक 500 वीडियो बना चुकी हैं। रिक ने कहा कि सरकार भारतीय एप बनाएं। फॉलोअर्स को छोड़कर काफी बुरा लग रहा है। टिकटॉक से मैने अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाया और खूब लाइक मिले।
 
विज्ञापन
Tiktolk Girl Ric Demand Government Made Indian App
परिवार के साथ टिकटॉक गर्ल रिक - फोटो : अमर उजाला
रिक ने बताया कि 10 साल की उम्र से वह सोशल मीडिया से जुड़ी हैं। वीडियो बनाने का शौक बचपन से है। रिक यू-ट्यूब पर भी है। उस पर भी वीडियो बनाए हैं। रिक ने बताया कि यू-ट्यूब पर दो लाख से ज्यादा लोग उनके सब्सक्राइबर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed