फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Crime: आगरा में तीन हत्याएं, खंदौली में मां-बेटी तो अछनेरा में पुजारी की हत्या

Mon, 10 Oct 2022 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
Three murders in Agra  mother and daughter in Khandauli and priest murdered in Achhnera
मंदिर के पुजारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा के देहात क्षेत्र में सोमवार सुबह-सुबह तीन हत्याओं से हड़कंप मच गया। खंदौली में मां बेटी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। वहीं अछनेरा में पुजारी की हत्या कर दी गई। दोनों घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।

मंदिर के पुजारी की हत्या

अछनेरा के स्टेशन रोड स्थित रमली मन्दिर में पुजारी भगवान दास  एक साल से पुजारी का कार्य कर रहे थे। वह 75 साल के थे। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंदिर में रात्रि डेढ़ बजे तक खीर का प्रसाद वितरण हुआ था। उसके बाद सभी अपने अपने घर चले गए। सोमवार सुबह जब महिलाएं मन्दिर में पूजा करने पहुंची तो पुजारी बीच आंगन में पड़े हुए थे। खून बह रहा देख महिलाओं की चीख निकल गयी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए।घटना की सूचना पर सीओ अछनेरा मौके पर पहुंचे।

Three murders in Agra  mother and daughter in Khandauli and priest murdered in Achhnera
मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पैंतखेड़ा में युवक ने अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
Three murders in Agra  mother and daughter in Khandauli and priest murdered in Achhnera
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खंदौली के पैंतखेड़ा निवासी वीरेन्द्र के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा मनमोहन सिंह जो आगरा में ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करता है। वहीं छोटे बेटे का नाम बृजमोहन है, जो मथुरा में कोचिंग कर रहा है। गांव में बड़ा बेटा मनमोहन अपनी पत्नी ममता और डेढ़ वर्ष की बेटी सौम्या और तीन वर्ष का बेटा आरव रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three murders in Agra  mother and daughter in Khandauli and priest murdered in Achhnera
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि शनिवार रात करीब 10 बजे मनमोहन ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ घर में खाना खाया था। रात 11 बजे वह बाहर घूमते हुए भी देखा गया था। इसके बाद वह घर में चला गया। रात में उसने चाकू से गोदकर पत्नी ममता और डेढ़ वर्षीय बेटी सौम्या की हत्या कर दी। घटना की जानकार आज सुबह हो सकी, जब घर से किसी प्रकार की हलचल न होने पर पड़ोस में रहने वाले चाचा मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
Three murders in Agra  mother and daughter in Khandauli and priest murdered in Achhnera
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ममता और मासूम बच्ची का शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बेटा आरव दूसरे कमरे में सो रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed