फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बाइक पर सवार थे पांच लोग, हुआ ऐसा हादसा, त्योहार पर उजड़ गईं तीन परिवारों की खुशियां

Fri, 25 Oct 2019 09:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident on agra delhi highway in mathura
ट्रॉली में घुसी बाइक - फोटो : अमर उजाला
यातायात नियमों की अनदेखी करना तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गया। मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पंचर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक घुस गई। इस हादसे में बच्चों सहित तीन की मौत के बाद इनके परिवारों में मातम छा गया। हादसे में मामा-भांजे और एक भांजी की मौत से उनकी दिवाली की खुशियां आंसुओं में बह गईं। 
three died in road accident on agra delhi highway in mathura
घटनास्थल पर पुलिस व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना खैरागढ़ क्षेत्र के गांव घुसयाना निवासी जितेंद्र ठाकुर (45) पुत्र उम्मेद अपनी बहन नीरज, उसके दो बेटे और दूसरी बहन राधा की बेटी को गुरुग्राम से एक ही बाइक से लेकर आगरा आ रहा था।  पांचों लोग एक ही बाइक पर थे, किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। 
three died in road accident on agra delhi highway in mathura
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव अकबरपुर के पास ओवरटेक के चक्कर में उनके साथ यह हादसा हो गया। हादसे में मारी गई तीन साल की आयुषी आगरा के घसकटा, जगनेर निवासी हरिकेश और राधा की इकलौती बेटी थी। वो अपने मामा जितेंद्र, मौसी नीरज और मौसेरे भाई आयुष व हिमांशु के साथ आगरा अपने घर लौट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
three died in road accident on agra delhi highway in mathura
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
तीनों बच्चे त्योहार पर एक साथ होने को लेकर खासे उत्साहित थे। दिवाली की उमंग साफ दिख रही थी। लेकिन त्योहार पर आयुषी और आयुष और उनके मामा जितेंद्र की मौत ने तीनों परिवारों में कोहराम मचा दिया। घर की खुशियां मातम में बदल गईं। हर किसी की आंख में आंसू भरे हुए थे।
विज्ञापन
three died in road accident on agra delhi highway in mathura
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र ठाकुर और उसके दो बहनोई हरिओम व हरिकेश गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। दिवाली के चलते हरिओम ने अपनी पत्नी-बच्चों को और हरिकेश ने अपनी बेटी को जितेंद्र के साथ आगरा के लिए भेज दिया था। उन्होंने खुद बाद में आने की कही थी। वहीं खास बात पांच लोग एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के गुरुग्राम से मथुरा तक आ गए, लेकिन उन्हें किसी ने न रोका, न टोका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed