फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेखौफ मनाइये त्योहार, सुरक्षा के लिए 'सड़कों' पर है पुलिस-प्रशासन

Fri, 25 Oct 2019 03:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Oct 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Up Police Foot Petrolling at Diwali Celebration Ig Adg Ssp and Dm
डीएम पीके उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने पैदल शहर की सड़कों पर गश्त किया। - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। सड़कों पर आम जनमानस की सुरक्षा के लिए अधिकारी पैदल गश्त कर रहे हैं। ब्रज में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल सड़कों पर निकलकर आम आदमी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
Up Police Foot Petrolling at Diwali Celebration Ig Adg Ssp and Dm
आईजी ए सतीश गणेश, कमिश्नर अनिल कुमार और एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आईजी ए सतीश गणेश, कमिश्नर अनिल कुमार और एसएसपी बबलू कुमार ने विगत देर रात को पुलिस फोर्स के साथ संजय प्लेस में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वार्ता भी की गई। 
Up Police Foot Petrolling at Diwali Celebration Ig Adg Ssp and Dm
बाजार - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत मीटिंग में आए थे। इसके बाद वह शाम सात बजे संजय प्लेस के मुख्य मार्केट में गए। आईजी ने कपड़ा बाजार, सराफा बाजार को देखा। इस दौरान व्यापारियों से भी बात की गई। उनके सुझाव भी जाने गए। निर्धारित प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी चेक किया। तकरीबन 45 मिनट तक रहने के बाद अधिकारी चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Police Foot Petrolling at Diwali Celebration Ig Adg Ssp and Dm
एसपी अजय शंकर राय - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में धनतेरस को लेकर बाजार में की गई है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। शुक्रवार सुबह से ही डीएम पीके उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने पैदल शहर की सड़कों पर गश्त किया। 
विज्ञापन
Up Police Foot Petrolling at Diwali Celebration Ig Adg Ssp and Dm
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ट्रैफिक पुलिस एसपी द्वारा भीड़भाड़ वाले बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। शाहगंज, राजा की मंडी सहित कई व्यस्ततम बाजारों में चार पहिया वाहनों से लोग अंदर नहीं जा सकेंगे। वहीं शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार वर्मा ने यातायात कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed