फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad News: चोरों ने एक ही रात में ज्वैलरी सहित पांच दुकानों के तोड़े ताले, नकदी-गहने चोरी

Tue, 06 Sep 2022 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
Theft in five shops including one jewelery in Firozabad
पांच दुकानों में चोरी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस नहीं, बल्कि चोर गश्त पर हैं। यकीन तो इसलिए भी करना पड़ेगा, क्योंकि कस्बा कठफोरी में रात में चोरों ने एक दो नहीं बल्कि पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए और पुलिस के खबर तक नहीं लगी। बदमाशों ने जिन दुकानों के ताले चटकाए, उनमें एक ज्वैलर्स की दुकान भी शामिल है। घटना को लेकर व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। घटना की जानकारी आज सुबह हो सकी, जब कोरोबारी अपने अपने प्रतिष्ठान खोलने के लिए पहुंचे। प्रतिष्ठानों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। 

खुलासे के लिए गठित की गई टीम 

सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित कारोबारियों के साथ ही स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस रात में गश्त कर रही थी, तो पांच दुकानों से चोरी आखिर कैसे हो गई?
Theft in five shops including one jewelery in Firozabad
टूटा हुआ ताला दिखाते सराफा - फोटो : अमर उजाला

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी 

नगला खंगर के गांव खोरई निवासी कायम सिंह की ज्वैलर्स की दुकान है। बदमाश दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद व अन्य सामान ले गए। दूसरी दुकान ऋषि कुमार की खाद बीज की है। यहां से एक लैपटॉप व बीज की बोरी चोरी कर ले गए।
Theft in five shops including one jewelery in Firozabad
दुकान में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
तीसरी दुकान सेमना निवासी सुभाष जैन की गल्ले की है। यहां से पांच बोरी सरसों व 25 हजार रुपये ले गए। चौथी घटना में ऐलमपुर निवासी योगेंद्र सिंह बघेल के जनसेवा केंद्र के ताले तोड़कर बदमाश लैपटॉप व दो हजार से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए।  इसके बाद बदमाशों ने कस्बा कठफोरी में ही वीरपाल की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ दिए। यहां से बदमाश लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Theft in five shops including one jewelery in Firozabad
गहने चोरी कर ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी क्षेत्रीय लोगों के साथ पीड़ित दुकानदारों को मंगलवार सुबह हो सकी। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सिरसागंज पुलिस के साथ सीओ सिरसागंज व फॉरेंसिंग विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
Theft in five shops including one jewelery in Firozabad
जनसेवा केंद्र के भी तोड़े ताले - फोटो : अमर उजाला
घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। एक रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी के बाद कस्बा के दुकानदारों व क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस गश्त करती तो शायद एक रात में इतनी बढ़ी घटना नहीं होती। पुलिस लापरवाही के चलते बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed