फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाले में डुबोकर की गई थी मासूम की हत्या, सनकी पिता पर एफआईआर, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

Thu, 13 Sep 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/आगरा Updated Thu, 13 Sep 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
ten month old child murder case in tundla
10 माह के लड्डू की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में टूंडला के 10 माह के मासूम की हत्या नाले में डुबोकर की गई थी। इसका खुलासा उसके शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। उसका शव नाले में ही तैरता हुआ मिला था।  हत्या के मामले में पिता मोंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

नाले में डुबोकर की गई थी मासूम की हत्या, सनकी पिता पर एफआईआर, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

ten month old child murder case in tundla
नाले में पड़ा बच्चे का शव, आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
10 माह के बच्चे का शव रामबाग चौराहे के पास स्थित नाले में मंगलवार की सुबह मिला था। रात को नौ बजे उसकी शिनाख्त टूंडला के मोहित उर्फ मोंटी के बेटे लड्डू के रूप में हुई। मोंटी उसे लेकर सोमवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया था। पुलिस को शक है कि उसी ने लड्डू की हत्या की है। 

नाले में डुबोकर की गई थी मासूम की हत्या, सनकी पिता पर एफआईआर, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

ten month old child murder case in tundla
बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात को उसने ही घर पर फोन कर घटना की सूचना दी। उसने कहा कि लड्डू रामबाग पर नाले में पड़ा है, जीवित है या मर गया, जाकर देख लो। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मोंटी सनकी किस्म का है। अभी तक यह साफ नहीं है कि अगर उसने ही मासूम की जान ली है तो उसकी क्या वजह है? हालांकि परिजन घटना के पीछे साजिश बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में डुबोकर की गई थी मासूम की हत्या, सनकी पिता पर एफआईआर, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

ten month old child murder case in tundla
बच्चे का शव ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोंटी के फुफेरे भाई धीरज गुप्ता निवासी बल्देव रोड टूंडला ने मोंटी के खिलाफ लड्डू की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दिनभर दबिश देती रही। आरोपी कभी मोबाइल ऑन कर लेता है, तो कभी बंद। उसकी लोकेशन आगरा-फिरोजाबाद के बीच ही आ रही है। उसकी अंतिम लोकेशन खंदौली पाई गई। 
विज्ञापन

नाले में डुबोकर की गई थी मासूम की हत्या, सनकी पिता पर एफआईआर, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

ten month old child murder case in tundla
victim family - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मासूम का शव घर पहुंचा तो न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे मोहल्ले के लोग बिलख उठे। मासूम के शव को देख महिलाओं के आंसू नहीं थम रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed