बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी के शरण में पहुंचे। यहां धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन आए तेज प्रताप यादव ने बाजारों में भ्रमण कर खरीदारी की।
2 of 5
tej pratap yadav in vrindavan
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तेज प्रताप मीडियाकर्मियों से बचाते रहे। कमांडों के सुरक्षा के घेरे में वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप यादव पहले चैतन्य विहार कॉलोनी में अपने करीबियों से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मंदिरों में पूजन अर्चना की।
3 of 5
पीला पाटुका डाले तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप ने इस्कॉन मंदिर की गोशाला में गो पूजन भी किया। साथ ही नगर के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में भ्रमण करते हुए उन्होंने ब्रज की आध्यात्मिक एवं धार्मिक भावना को आत्मसात किया।
बता दें कि परिवार में विवाद के बाद से सुर्खियों में आए तेज प्रताप अक्सर वृंदावन का रुख कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के बाद दोबारा से बिहार की राजनीति में सक्रिय होने की संभावनाओं के बीच तेज प्रताप दोबारा प्रभु शरण में पहुंचे हैं।
5 of 5
तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
तेजप्रताप बरसाना भी पहुंचे। दोहिनी कुंड की दुर्दशा देखकर उन्हें पीड़ा हुई। वे कुंड की दुर्दशा पर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। तेजप्रताप अपने ब्रज के सखा पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा एवं 25 साथियों के साथ चिकसौली के दक्षिण दिशा में स्थित दोहिनी कुंड पहुंचे।