{"_id":"5f5db2b78ebc3e57bc164d99","slug":"tajmahal-will-open-21-september-only-538-tourists-visited-monuments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल खुलने का इंतजारः वीकएंड में छह स्मारकों को देखने आए महज 538 सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल खुलने का इंतजारः वीकएंड में छह स्मारकों को देखने आए महज 538 सैलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर बाकी छह स्मारकों को पर्यटकों को खोल दिया गया, लेकिन सैलानियों की संख्या में इजाफा नहीं हो पा रहा। अंतर्राज्यीय बसों की शुरुआत हो जाने और शनिवार-रविवार का लॉकडाउन भी खत्म हो जाने के बाद सैलानी आगरा के स्मारक देखने कम संख्या में ही आ रहे हैं।
2 of 5
स्मारकों पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को छह स्मारकों एत्माद्दौला, अकबर का मकबरा, महताब बाग, रामबाग, फतेहपुर सीकरी और मरियम का मकबरा देखने के लिए केवल 538 सैलानी ही आए। इन सभी स्मारकों में 12 हजार सैलानी प्रतिदिन आने की अनुमति है, लेकिन महज चार से पांच फीसदी ही आ रहे हैं।
3 of 5
मार्बल के बने ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। स्मारकों को खोलने से पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताजमहल खोल दिए जाने पर कई व्यवस्थाओं में बदलाव किया जाएगा। ताजमहल के अंदर भीड़ प्रबंधन के लिए लगाई गई स्टील की रेलिंग को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
चमेली फर्श से लेकर ऊपर मुख्य गुंबद के बाहर और अंदर स्टील की रेलिंग और क्यू मैनेजर लगाए गए थे, लेकिन अब भीड़ नहीं होगी। ऐसे में एएसआई केवल जरूरी जगहों पर ही रेलिंग रखेगा, जहां पर्यटकों को अलग अलग रखने और सामाजिक दूरी के लिए जरूरत होगी।
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल में हर दिन दो बार सैनिटाइजेशन के साथ उन सभी चीजों को हटाया जा रहा है, जिन्हें लोग छूते हैं। हर दीवार पर नोटिस लगाएंगे कि लोग किसी भी सतह को न छुएं। ताजमहल में 5 हजार पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है, लेकिन अन्य स्मारकों को खोलने के बाद सैलानियों का जो ट्रेंड है, उससे ताज में संख्या कम रहने का अनुमान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।