फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहलः टिकटों के बदलाव की व्यवस्था भी नहीं आई काम, स्मारक देखे बिना लौटे कई सैलानी

Mon, 30 Nov 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 30 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tajmahal Ticket Full In First Slot Tourist Return Without Visit
ताजमहल पर आए सैलानी टिकट नहीं मिलने से मायूस दिखे - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के टिकट पर सैलानियों का नाम अंकित करने के बाद पहचान पत्र देखकर प्रवेश देने की कवायद भी कारगर नहीं रही। रविवार को दोपहर एक बजे ही ताजमहल के टिकट खत्म हो गए, जिसके बाद आने वाले सैलानियों को टिकट न मिलने से मायूस लौटना पड़ा। 

 
Tajmahal Ticket Full In First Slot Tourist Return Without Visit
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह ताजमहल खाली रहा, लेकिन दोपहर से शाम के स्लॉट में ज्यादा सैलानी आए, जिनके कारण टिकटों की मारामारी मच गई। पर्यटन उद्योग ने नाम अंकित करने के साथ टिकटों की कैपिंग बढ़ाकर 15 हजार करने की मांग की है।
 
Tajmahal Ticket Full In First Slot Tourist Return Without Visit
टर्न स्टाइल गेट पर टिकट की जांच करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर रविवार को 4301 पर्यटकों ने प्रवेश किया। सुबह और दोपहर के स्लॉट में केवल 51 विदेशी पर्यटक आए। पहले स्लॉट यानी सुबह पर्यटकों की संख्या कम रही। केवल 1173 पर्यटक ही ताजमहल पर सुबह आए, लेकिन दोपहर के स्लॉट में सैलानियों की भीड़ उमड़ आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tajmahal Ticket Full In First Slot Tourist Return Without Visit
ताजमहल पर युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल के मुताबिक सर्दियों में ताजमहल पर सुबह और शाम का स्लॉट 40:60 किया जाए और टिकटों की संख्या बढ़ाकर 15 हजार कर दी जाए। टिकटों पर नाम अंकित करने से ज्यादा अंतर नहीं आएगा। दिसंबर टूरिस्ट सीजन है और जैसा रिस्पांस अभी आ रहा है, उसे देखते हुए दिसंबर के महीने में टिकटों की मारामारी और बढ़ जाएगी, इसलिए एएसआई को कैंपिंग बढ़ानी चाहिए। 
विज्ञापन
Tajmahal Ticket Full In First Slot Tourist Return Without Visit
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
7 दिन पहले ही टिकट करा चुके बुक
ताजमहल के टिकट 7 दिन पहले ही बुक करने की सुविधा के कारण ऑनलाइन पहले ही लपकों ने कई टिकट बुक करा लिए। अपने नाम का पहचानपत्र लेकर वह ताजमहल में प्रवेश करते रहे। ताज आए सैलानियों के पहचान पत्र की जगह उन्होंने अपना टिकट और पहचान पत्र का उपयोग किया, जिस वजह से दोपहर के स्लॉट में टिकट एक बजे ही खत्म हो गए। कुल पांच हजार टिकटों की बुकिंग हुई, लेकिन रविवार को महज 3848 पर्यटकों ने ही प्रवेश किया। बच्चों समेत कुल 4301 सैलानी रविवार को ताजमहल पर आए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed