फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना की गंदगी में पनपे कीड़े ताजमहल को बना रहे दागदार, दरक रहे लाल पत्थर

Sun, 08 Dec 2019 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
taj mahal's marble turns yellow and green due to pollution
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विश्वदाय स्मारक ताजमहल का मार्बल जहां कीड़ों ने गंदा कर दिया है वहीं इसके लाल पत्थर दरक रहे हैं। रखरखाव के अभाव में मुख्य प्रवेश द्वार (रॉयल गेट) के पत्थर भी दरक रहे हैं। कई पत्थर अपनी जगह छोड़ गए हैं। इससे स्मारक की सुंदरता तो प्रभावित हो ही रही है, 370 वर्ष पुराना स्मारक कमजोर भी हो रहा है।
taj mahal's marble turns yellow and green due to pollution
ताजमहल
ताजमहल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। मगर, यहां उतरे संरक्षण कार्य नहीं हो पा रहे, जितने की यहां जरूरत है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मरम्मत के अभाव में लाल पत्थर जर्जर होकर झड़ रहे हैं। 
taj mahal's marble turns yellow and green due to pollution
ताजमहल में चमेली फर्श - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रॉयल गेट के साथ ही प्रदर्शनी स्थल की दीवारों, म्यूजियम की दीवारों के पत्थर निकल गए हैं। चमेली फर्श तो बदहाल ही है। हालांकि इसके पत्थर बदलने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
taj mahal's marble turns yellow and green due to pollution
संगमरमर पत्थर पर पीले दाग - फोटो : अमर उजाला
यमुना की गंदगी में पनपे कीड़ों ने एक बार फिर से संगमरमरी ताजमहल को दागदार कर दिया है। एएसआई की रसायन शाखा ने इन्हें साफ करने का काम शुरू कर दिया है लेकिन कीड़ों को खत्म करने का अभी भी कोई उपाय नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन
taj mahal's marble turns yellow and green due to pollution
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यमुना में पानी कम और सिल्ट ज्यादा है। इसमें गोल्डी काइरोनोमस नाम का कीड़ा पनपता है। हवा के साथ ये कीड़े स्मारक की दीवारों तक पहुंच रहे हैं। पर्यावरणविद उमेश शर्मा का कहना है कि जब तक यमुना की गंदगी साफ नहीं होगी, तब तक ताज को कीड़ों के हमलों से बचाना मुश्किल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed