फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: सुबह चरण और शाम को सर्वांग दर्शन देंगे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी, जारी की गई ये गाइड लाइन

Tue, 03 May 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya 2022 banke bihari darshan guideline in banke bihari mandir vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा वृंदावन में अक्षय तृतीया पर्व पर मंगलवार को जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज भक्तों को सुबह पीत वस्त्र धारण कर चरण दर्शन और सायंकालीन बेला में सर्वांग दर्शन देंगे। सेवायत ठाकुरजी को गर्मी से बचाव के लिए चंदन को गुलाब जल, इत्र, केसर का मिश्रण कर ठाकुरजी के शरीर पर लेपन करेंगे। वहीं ठाकुरजी को सत्तू के लड्डू और शर्बत निवेदित किए जाएंगे। इसके साथ ही ठाकुरजी के श्री चरणों में सोने चांदी की पायजेब धारण कराई जाएंगी। वर्ष भर में एक बार होने वाले इस अद्भुत दर्शन के लिए मंदिर के सेवायतों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर में सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी बुलाए गए हैं। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के मंगलवार को अक्षय तृतीया पर सुबह लगभग 7:45 बजे ठाकुरजी के पट खुलेंगे और भक्तों को अपने आराध्य के विशेष दर्शन करने का पुण्य लाभ मिलेगा। 
akshaya tritiya 2022 banke bihari darshan guideline in banke bihari mandir vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि शाम को लगभग 5:30 बजे दर्शन खुलेंगे। इधर, वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर, राधारमण, राधा गोपीनासथ, राधा गोकुलानंद, राधा मदनमोहन, राधा गोविंद देव, राधा श्याम सुंदर मंदिर सहित प्राचीन मंदिरों में ठाकुरजी अपने भक्तों को सर्वांग चंदन दर्शन देंगे। अक्षय तृतीया से धर्म नगरी के सभी प्रमुख मंदिरों में फूल बंगले बनने प्रारंभ हो जाएंगे। 
akshaya tritiya 2022 banke bihari darshan guideline in banke bihari mandir vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया पर होने वाले ठाकुर बांकेबिहारी के चरण और सर्वांग दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। मंदिर में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दिल्ली एनसीआर के साथ साथ मथुरा वृंदावन में लगातार बढ़ रहे कोरोना के पॉजिटिव केस को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने लिया है। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से खुद शारीरिक दूरी व कोविड के प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshaya tritiya 2022 banke bihari darshan guideline in banke bihari mandir vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए वनवे व्यवस्था की गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं को गेट संख्या 2 व 3 से प्रवेश दिया जाएगा। गेट संख्या चार से श्रद्धालु बाहर निकलेंगे। आपातकाल व्यवस्था के लिए गेट संख्या एक का उपयोग किया जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं को गलियों में भी वनवे रूट से ही मंदिर आने दिया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को विद्यापीठ चौराहा से मंदिर को आने वाले मार्ग, किशोर पुरा तिराहा से गौतम पाड़ा एवं जुगल घाट, फलाहरी बाबा वाली गली से होते हुए मंदिर में पहुंचने वाले मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
akshaya tritiya 2022 banke bihari darshan guideline in banke bihari mandir vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपने जूता, चप्पल मंदिर के बाहर निर्धारित प्रवेश गलियों की शुरुआत में बनाए गए जूताघर पार्किंग अथवा गाड़ी पर ही उतारकर आने की अपील की है। वहीं मंदिर प्रबंधन ने बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को न आने की अपील की है।, 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed