फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

372 साल में 188 दिन तक पहली बार बंद रहा ताज, न शाहजहां का उर्स हुआ, न ईद की नमाज

Mon, 21 Sep 2020 01:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal closed for 188 days for the first time in 372 years
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में 188 दिनों की बंदी के बाद सोमवार को ताजमहल के दरवाजे सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। ताज के निर्माण होने के 372 साल में यह पहला मौका है, जब 188 दिन तक ताज के दरवाजे सैलानियों के लिए बंद रहे। इससे पहले महज दो बार ही ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद किया गया था, लेकिन केवल 15 दिनों के लिए। अगली स्लाइड्स में जानिए कब और क्यों बंद हुआ था ताजमहल...




 

Taj Mahal closed for 188 days for the first time in 372 years
ताजमहल - फोटो : PTI
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के रिटायर्ड वरिष्ठ संरक्षण सहायक डॉ. आरके दीक्षित ने बताया कि ताजमहल का निर्माण 1632 से 1648 के बीच हुआ। इसके बाद से लेकर अब तक 372 सालों में ताज केवल तीन बार सैलानियों के लिए बंद किया गया। 
Taj Mahal closed for 188 days for the first time in 372 years
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ताजमहल को पूरी तरह पेड़ों की टहनियों से ढक दिया गया था। युद्ध 4 से 16 दिसंबर तक चला था, लेकिन उसकी सफाई में दो दिन और लगने से यह पर्यटकों के लिए 4 से 18 दिसंबर तक बंद रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal closed for 188 days for the first time in 372 years
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

साल 1978 में सितंबर के महीने में यमुना में बाढ़ आई। पर्यटक ताज से यमुना में पानी देखने पहुंचते थे। सुरक्षा की दृष्टि से तब सात दिन तक ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। चमेली फर्श के नीचे तक पानी आ गया था। इसके बाद तीसरी बार ताजमहल कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च से 20 सितंबर तक बंद रहा है।    

विज्ञापन
Taj Mahal closed for 188 days for the first time in 372 years
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala

छह महीने की बंदी के दौरान ताजमहल में तीन दिवसीय शाहजहां का उर्स नहीं हो पाया। यह पहला मौका है जब शाहजहां का उर्स आयोजित नहीं किया गया। यही नहीं, दो बार ईद की नमाज भी ताजमहल में अदा नहीं की जा सकी। कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल के गेट बंद कर दिए गए थे। इस दौरान केवल साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए ही निश्चित संख्या में कर्मचारियों को प्रवेश दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed