{"_id":"5fe2f3188ebc3e3b661d01c5","slug":"taj-mahal-closed-188-days-for-corona-virs-infection-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2020: भारत-पाक युद्ध में भी महज 15 दिन बंद हुआ था ताजमहल, कोरोना काल में हुई 188 दिन तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Year Ender 2020: भारत-पाक युद्ध में भी महज 15 दिन बंद हुआ था ताजमहल, कोरोना काल में हुई 188 दिन तालाबंदी
Wed, 23 Dec 2020 01:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
372 साल के इतिहास में ताजमहल पहली बार लगातार 188 दिनों तक कोरोना संक्रमण के कारण बंद रहा। इससे पहले 1971 के भारत पाक युद्ध में 15 दिन और 1978 की बाढ़ में 7 दिन तक ही यह बंद रहा था। इतिहास का पहला मौका था जब शाहजहां का उर्स नहीं हुआ और पूरे छह महीने तक ताजमहल के अंदर बनी शाही मस्जिद में न ईद की नमाज हुई और ना ही जुमे की।
सुनहरा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
साल 2020 का आगाज जितना बेहतर हुआ, उतना ही बुरा बीता। पर्यटन से जुड़े 4 लाख से ज्यादा लोगों के लिए यह कभी न भूलने वाला कड़वा अनुभव रहा। ट्रेड के 3 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में उधार पर जिंदगी काटनी पड़ी। पहली बार 188 दिनों तक ताज बंद रहा, जिस वजह से पर्यटन उद्योग को 3 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा। अभी भी नुकसान की भरपाई शुरू नहीं हो पाई। पंचतारा होटल, एंपोरियम से लेकर छोटे दुकानदार और हॉकर तक की जिंदगी अभी पटरी पर नहीं आई है।
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के रिटायर्ड वरिष्ठ संरक्षण सहायक डॉ. आरके दीक्षित ने बताया कि ताजमहल का निर्माण 1632 से 1648 के बीच हुआ। इसके बाद से लेकर अब तक 372 सालों में ताज केवल तीन बार सैलानियों के लिए बंद किया गया। सबसे पहले 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ताजमहल को पूरी तरह पेड़ों की टहनियों से ढक दिया गया था। युद्ध 4 से 16 दिसंबर तक चला था, लेकिन उसकी सफाई में दो दिन और लगने से यह पर्यटकों के लिए 4 से 18 दिसंबर तक बंद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
साल 1978 में सितंबर के महीने में यमुना में बाढ़ आई। पर्यटक ताज से यमुना में पानी देखने पहुंचते थे। सुरक्षा की दृष्टि से तब सात दिन तक ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। चमेली फर्श के नीचे तक पानी आ गया था। इसके बाद तीसरी बार ताजमहल कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च से 20 सितंबर 2020 तक बंद रहा है।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
17 मार्च को बंदी के बाद 21 सितंबर को ताज समेत स्मारक खुले भी तो केवल 5 हजार पर्यटक ही ताज में प्रवेश करने की अनुमति दी गई, जिसने उद्योग को निराश किया। बीते साल के मुकाबले 46 लाख लोगों की कमी पर्यटन उद्योग झेल रहा है। विदेशी उड़ानें शुरू न हुईं और कैपिंग न हटी तो हालात और खराब हो सकते हैं।