कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण 16 अप्रैल से बंद किए गए ताजमहल के दरवाजे आम पर्यटकों के लिए 16 जून से खुल जाएंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सोमवार को ताजमहल समेत देश भर के सभी स्मारकों को बुधवार से खोलने के आदेश जारी कर दिए, हालांकि स्मारकों में पर्यटक एक बार में कितने प्रवेश करेंगे, इसका फैसला स्थानीय प्रशासन पर छोड़ा है। स्थानीय स्तर पर संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन स्मारकों पर कैपिंग का फैसला करेगा। सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निदेशक (स़्मारक) नवरत्न कुमार पाठक ने आदेश जारी किया है कि 16 जून से ताजमहल समेत सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण 16 अप्रैल से बंद स्मारक पूरे दो माह के बाद 16 जून को खोले जाएंगे। एएसआई के इस आदेश के बाद ताजमहल से जुड़े 4 लाख लोगों को राहत मिलेगी। इनमें होटल, रेस्टोरेंट, गाइड, फोटोग्राफर, टूर आपरेटर, टैक्सी ड्राइवर, हॉकर्स, हैंडीक्राफ्ट और एंपोरियम से जुड़े लोग शामिल हैं।
{"_id":"60c82f2b9e21a2417759d215","slug":"taj-mahal-and-other-momuments-will-open-at-16-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनलॉक: दो माह की बंदी के बाद खुलेंगे स्मारकों के ताले, चार लाख लोगों की रोजीरोटी पर पड़ा बंदी का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक: दो माह की बंदी के बाद खुलेंगे स्मारकों के ताले, चार लाख लोगों की रोजीरोटी पर पड़ा बंदी का असर
Tue, 15 Jun 2021 04:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल खुलने की खबर के बाद एंपोरियम में साफ-सफाई करते संचालक
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
स्मारक खुलने की खबर के बाद दुकानों की सफाई करते संचालक
- फोटो : अमर उजाला
दुकानों की सफाई, धुलाई की शुरू
सोमवार दोपहर में एएसआई निदेशक एनके पाठक का आदेश आते ही ताजमहल के कारण रोजी रोटी चला रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दो महीने से वह परेशान थे। ताजमहल पूर्वी गेट रोड और फतेहाबाद रोड के साथ ताजगंज के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलकर साफ सफाई की और ताजमहल के मॉडल, रेप्लिका को चमकाना शुरू कर दिया।
सोमवार दोपहर में एएसआई निदेशक एनके पाठक का आदेश आते ही ताजमहल के कारण रोजी रोटी चला रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दो महीने से वह परेशान थे। ताजमहल पूर्वी गेट रोड और फतेहाबाद रोड के साथ ताजगंज के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलकर साफ सफाई की और ताजमहल के मॉडल, रेप्लिका को चमकाना शुरू कर दिया।
दुकान की सफाई करते दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज निवासी ताहिरुद्दीन ने बताया कि दो महीने से फाके करने को मजबूर थे। पिछले साल भी 6 माह ताजमहल बंद था। इस बार भी दो माह की बंदी ने हालत खराब कर दी। अब ताज खुलेगा तो धीमे धीमे ही सही पर्यटकों का आना तो शुरू होगा। उनकी तरह कई दुकानदारों ने भी अपनी दुकान की सफाई और धुलाई कर तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को ताजमहल में बहुत कम पर्यटक आए
- फोटो : अमर उजाला
15 माह में 249 दिन बंद रहा है ताजमहल
बीते साल 2020 में भी कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। बीते साल 16 मार्च से ताजमहल बंद था जो 21 सितंबर को खुला। इस तरह 188 दिनों तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहा था। इस बार 16 अप्रैल से 15 जून तक ताज बंद रहा। इन 15 महीनों में ताजमहल 249 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहा है। ताजमहल के दरवाजे 207 दिन तक खुलने के बाद 16 अप्रैल को फिर बंद हो गए थे। एक जून से कोरोना कर्फ्यू में ढिलाई की प्रक्रिया शुरू होने पर पर्यटन से जुड़े लोगों ने ताजमहल और अन्य स्मारकों को भी खोलने के लिए मांग उठाई थी ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की संख्या जिला प्रशासन तय करेगा
16 जून से ताजमहल समेत सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारक खोलने के आदेश आ गए हैं। कितने पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा, यह फैसला जिला प्रशासन करेगा। हमने तैयारी पूरी कर ली है। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मास्क के सा दो गज की दूरी के नियम का पालन कराया जाएगा। वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद, आगरा सर्किल
16 जून से ताजमहल समेत सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारक खोलने के आदेश आ गए हैं। कितने पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा, यह फैसला जिला प्रशासन करेगा। हमने तैयारी पूरी कर ली है। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मास्क के सा दो गज की दूरी के नियम का पालन कराया जाएगा। वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद, आगरा सर्किल