फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Success Story: ताजनगरी के दो भाइयों ने 1500 रुपये उधार लेकर शुरू किया कारोबार, अब 302 करोड़ का टर्न ओवर

Sun, 17 Jul 2022 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Success story of Agra Asthana brothers of who started business by Rs 1500
आगरा के अस्थाना बंधु - फोटो : अमर उजाला

अपना स्टार्ट अप शुरू करने या नौकरी करने की ऊहापोह में फंसे युवाओं के लिए ताजनगरी के अस्थाना भाइयों का जुझारूपन और जज्बा मिसाल है। जेब में महज 1500 रुपये लेकर गोकुलपुरा के रजत अस्थाना और शिशिर अस्थाना ने मार्बल हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय शुरू किया। अब उनकी कंपनी सालाना 302 करोड़ रुपये का टर्न ओवर कर रही है। खास बात ये है कि हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री को जो मार्बल इनले की कलाकृति भेंट की, वह अस्थाना भाइयों की कंपनी स्टोनमैन क्राफ्ट ने आगरा में ही बनाई थी।


 
रजत अस्थाना के पिता गोपाल बिहारी अस्थाना का जूतों का कारोबार था। बाद में उन्होंने पब्लिशिंग हाउस में काम शुरू किया। रजत अस्थाना ने जीआईसी में पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा सेंट जोंस कॉलेज से की। 8 अगस्त 1995 को कंपनी बनाकर मार्बल इनले का काम शुरू किया था। 

Success story of Agra Asthana brothers of who started business by Rs 1500
स्टोनमैन क्राफ्ट कंपनी के एमडी रजत अस्थाना - फोटो : अमर उजाला
रजत अस्थाना ने अपनी चाची से 1500 रुपये लिए थे। हैंडीक्राफ्ट की ट्रेडिंग छोड़कर उन्होंने निर्यात में हाथ आजमाया और पहला ऑर्डर अमेरिका से पांच हजार डॉलर का मिला। उनकी ईपीआईपी आगरा और मुरादाबाद में हैंडीक्राफ्ट की फैक्टरियां हैं। वह इन दिनों हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। 
Success story of Agra Asthana brothers of who started business by Rs 1500
स्टोनमैन क्राफ्ट कंपनी के एमडी रजत अस्थाना - फोटो : अमर उजाला

हमने भी संघर्ष झेले हैं- रजत

स्टोनमैन क्राफ्ट कंपनी के एमडी रजत अस्थाना ने बताया कि जो ठान लिया, उसमें बाधाएं भी आएं तो उन्हें चुनौती के रूप में लेकर पार करना चाहिए। हमने संघर्ष झेले हैं। उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर है तो कोई आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Success story of Agra Asthana brothers of who started business by Rs 1500
टेबल टॉप बनाता था शिल्पकार - फोटो : अमर उजाला

ऊंचाई पर पहुंचाने का प्रयास

रजत अस्थाना के भाई शिशिर अस्थाना बताते हैं कि स्टोन हैंडीक्राफ्ट के बाजार को अभी और ऊंचाई पर पहुंचाने का प्रयास है। आगरा की यह कला दुनिया भर में पहुंचे, इसलिए बड़े पैमाने पर काम की जरूरत है।
विज्ञापन
Success story of Agra Asthana brothers of who started business by Rs 1500
पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री को भेंट किया था यह टेबल टॉप - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी को जो मार्बल पच्चीकारी वाला टेबल टॉप भेंट किया था, वह स्टोनमैन क्राफ्ट कंपनी ने काले मार्बल के बेस पर 12 कीमती पत्थरों के साथ पच्चीकारी कर छह माह में इसे तैयार किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed