{"_id":"5e7ccd728ebc3e72af6151a8","slug":"food-distribute-by-agra-police-during-lockdown-for-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#CoronaPositive मदद के लिए बढ़े खाकी के हाथ, लॉकडाउन में असहाय लोगों को बांटा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#CoronaPositive मदद के लिए बढ़े खाकी के हाथ, लॉकडाउन में असहाय लोगों को बांटा खाना
Fri, 27 Mar 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन में खाने के पैकेट बांटती आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन में लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या राशन और दवा मिलने की हो रही है। राशन की दुकान और मेडिकल स्टोर के खुलते ही लंबी-लंबी लाइन लग रही है। ऐसे में पुलिस लोगों की सामान लेने मदद कर रही है, बल्कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के बारे में बता रही है।
हेल्प आगरा मेडिकल स्टोर के बाहर लोग
- फोटो : अमर उजाला
स्थान : मोती कटरा: मोती कटरा में हेल्प आगरा के बाहर लोगों की लाइन लगी हुई है। यहां दो सिपाही लोगों को एक मीटर की दूरी पर खड़ा कर रहे हैं,
जिससे लोगों के बीच दूरी बनी रहे।
जिससे लोगों के बीच दूरी बनी रहे।
सड़कों पर आगरा पुलिस के सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
स्थान: राजामंडी चौराहा: राजामंडी चौराहे पर चार सिपाही तैनात हैं। तभी एक महिला आती है। इस पर एक सिपाही ने घर से बाहर निकलने का कारण पूछा। उसने बताया कि राशन और दवा लेने आई है। इस पर सिपाहियों ने उसे रास्ता बताकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉटरवर्क्स पर बैठे लोगों को दिया फल, पानी और पेठा
- फोटो : अमर उजाला
स्थान : वॉटरवर्क्स चौराहा: वॉटरवर्क्स पर पुल के नीचे बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं। वह वाहनों का इंतजार कर रहे हैं। खाना और पानी तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में पुलिस आती है और लोगों को फल, पानी और पेठा देेन लगती है।
विज्ञापन
एत्माद्दौला पुलिस ने राशन का वितरण कराया
- फोटो : अमर उजाला
स्थान : एत्माद्दौला स्मारक के सामने: एत्माद्दौला स्मारक के सामने मोहल्ले में रहने वालों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। काम नहीं मिलने की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर है। ऐसे में राशन तक नहीं खरीद पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को एत्माद्दौला पुलिस ने राशन का वितरण कराया।